फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से दुराचार

Fri, 29 Apr 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर दूसरे समुदाय की किशोरी को धमकाकर एक दबंग ने दुराचार किया। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी तो पुलिस ने मामला दबाकर समझौता कराने की कोशिश की। हालांकि पीड़ित पक्ष के अड़े रहने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

तहरीर में दिए घटनाक्रम के मुताबिक गांव निवासी व्यक्ति की नाबालिग पुत्री बुधवार रात घर में चारपाई पर अकेली सो रही थी। गांव के ही इरफान उसके घर में घुस गया और किशोरी को दबोच लिया। किशोरी से जबरन दुराचार किया। किशोरी के चीखने पर परिवारवाले जागे तो आरोपी फरार हो गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि थाने में तहरीर दी लेकिन पहले तो हल्का दरोगा उन पर फैसला करने का दबाव बनाते रहे। बात नहीं बनने पर दोपहर लगभग चार बजे करीब रिपोर्ट दर्ज की गई। यहां बता दें कि दो आरोपी और पीड़ित पक्ष अलग समुदाय के होने की वजह से गांव में तनाव की स्थिति है। हालांकि एसओ इससे इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि जांच के आधार पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मीरगंज में महिला से गैंगरेप
दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार
मीरगंज। क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने बुधवार रात एक घर में घुसकर अकेली महिला को दबोच लिया। आरोप है कि कपड़े फाड़कर दुराचार किया। मारपीट कर महिला के नाजुक अंगों को भी जख्मी कर दिया और धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

आरोप है कि बाबू सिंह और केंद्र सिंह शराब के नशे में धुत होकर बुधवार रात लगभग साढ़े दस बजे अपने ही गांव के एक घर में घुस गए और अकेली सो रही 40 साल की महिला को बुरी नीयत से चारपाई पर ही दबोच लिया। घर के सारे लोग पड़ोस में शादी में शामिल होने गए थे। महिला ने चीखने की कोशिश की तो दोनों ने उसका मुंह दबा लिया और कपड़े फाड़ डाले। मारपीट, गालीगलौज कर दुष्कर्म किया। नाजुक अंगों को भी चोट पहुंचाकर जख्मी भी कर दिया। बाद में महिला को धमकियां देते भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रात में ही गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गुरुवार को पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश देती रही, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें