रेलवे जंक्शन पर बदायूं जाने वाली ट्रेन के इंतजार में बैठे एक यात्री (55) की अचानक मौत हो गई। यात्री की मौत ठंड से होने की आशंका जताई जा रही है। मोबाइल से मिली सूचना के बाद परिवार वाले उसका शव अपने गांव ले गए हैं।
थाना हजरतपुर (बदायूं) के गांव बवनपुर निवासी दोदराम (55) शुक्रवार को सुबह दस बजे बदायूं जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर दो पर बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। यहां करीब पौने ग्यारह बजे उनकी मौत हो गई। लोगों ने शव पड़ा देखकर स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। सूचना पर आए रेलवे डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोदराम के पास से निकले मोबाइल नंबर से उसके परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वाले बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव गांव ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोदराम की मौत ठंड से होने का अनुमान है।