फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा खिलाते ही बच्चे की मौत, झोलाछाप डॉक्टर भागा

Fri, 26 May 2017 01:03 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
टैटू बनवाने के नुकसान
विज्ञापन
इलाज के दौरान दवा खिलाते ही बच्चे की हालत बिगड़ गई। यह देख झोलाछाप डॉक्टर दुकान छोड़कर भाग गया। इसके बाद बच्चे की मौत हो गई। इस पर घरवालों ने हंगामा किया। कई जगह शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई। 
विज्ञापन

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव इटौउआ निवासी रियासत के चार साल के बेटे रेहान के बृहस्पतिवार को पेट में दर्द हुआ। बच्चे को इलाज के लिए भोजीपुरा पुराना बाजार ओवरब्रिज के नीचे झोलाछाप डॉक्टर की दुकान पर ले जाया गया। यहां इलाज करते हुए झोलाछाप डॉक्टर ने बच्चे को दवा खिलाई। इसके कुछ देर में ही बच्चे के मुंह से झाग निकलने लगे और उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह देखकर झोलाछाप डॉक्टर दुकान छोड़कर भाग गया और बच्चे की कुछ ही देर में मौत हो गई। इसको लेकर घरवालों ने हंगामा किया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर सबकों शांत कर दिया। देर रात बच्चे के घरवालों ने पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें