फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना और पुलिस की चेकिंग में तीन संदिग्ध पकड़े

Sat, 23 Jan 2016 01:25 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद अलर्ट हुई पुलिस और सेना का चेकिंग अभियान जारी है। शुक्रवार को भी सैन्य क्षेत्र के आसपास संदिग्धों की तलाश में चेकिंग की गई। वाहनों की भी जांच की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे से ही पुलिस और सेना ने चौकी चौराहे की तरफ से बियावानी कोठी, खुर्रम गौटिया के सामने से होते हुए सेटेलाइट की तरफ जाने वाले वाहन चेक किए। साथ ही सैन्य क्षेत्र की बाउंड्री के आसपास झाड़ियों को भी तलाशा गया। इन झाड़ियों में तीन लोग संदिग्ध पाए गए। छानबीन में इनके नाम पते तस्दीक हो जाने और कोई आपराधिक गतिविधि में लिप्त न पाए जाने पर तीनों को छोड़ दिया गया। चेकिंग से काफी अफरातफरी मची रही। कई लोग वाहन के कागजात न होने के कारण चेकिंग से बचने के लिए पीछे ही लौटते नजर आए। दोपहर साढ़े बारह बजे तक चेकिंग चली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें