फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात में कुत्तों का आंतक, 11 को नोचा

Fri, 03 Mar 2017 01:09 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Terror of dogs in the countryside, 11 scratched - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
गांव देहात में आवारा कुत्तों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बृहस्पतिवार को बहेड़ी, आंवला और दुनका में कुत्तों ने 11 लोगों को नोच दिया। प्रशासन की ओर से कोई अभियान न चलाने से लोगों में दहशत है। 
विज्ञापन

बहेड़ी के लहसोई गांव में राकेश का पांच साल का बेटा अनिकेश दोपहर करीब तीन बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान दो आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। चीखने पर पहुंचे माता पिता ने बच्चे को बचाया। अनिकेश के बायें पैर में कुत्तों ने जख्म कर दिया। रहपुरा गनीमत गांव के इम्तयाज की आठ साल की बेटी अलीशा पर भी घर के बार खेलते समय आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्तों ने उसकी बाईं टांग पर घुटने से ऊपर का काफी मांस नोंच डाला। 
आंवला में भी कुत्ते हमलावर हो गए हैं। तीन दिनों में फूटा दरवाजे के सचिन, शकीला बेगम, त्रिपौलिया के सूरज, बेहटा जुनू की काजल, नई बस्ती बजरिया के शमशाद, राजपरु खुर्द के अंकुर, गैनी के वशीम आदि को नोच दिया। एसडीएम प्रमिल कुमार सिंह ने बताया जल्द ही अभियान चलाकर अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानों को बंद किया जाएगा। कुत्तों को पकड़ने के लिए वन विभाग की भी मदद की जाएगी।
विज्ञापन

दुनका में पागल कुत्ते ने कई लोगों को काट दिया। दुनका इंटर कालेज के उप प्रबंधक बेचे सिंह दोपहर दुनका में अपने घर के दरवाजे पर खड़े थे। तभी पागल कुत्ते ने हाथ में अंगुठे और उंगली के बीच काट दिया। नवीन स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध न होने पर बेचे सिंह बरेली के प्राइवेट हास्पिटल में टीका लगवाने गए। दुनका के ही सैफी पब्लिक स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे घरों को जा रहे थे। तभी पागल कुत्ते ने सुल्तानपुर के दस साल के अनमोल के पैर में काट लिया। सुल्तानपुर गांव में चंद्रपाल की बकरी और नरेंद्र सिंह के पालतू कुत्ते को काटकर लहूलुहान कर दिया। 

बहेड़ी में एसडीएम के आदेश को हवा में उड़ाया
बहेड़ी। एसडीएम ने तीन दिन पहले पुलिस, नगर पालिका और टाउन एरिया को आदेश दिए थे कि घरों में चल रहे स्लाटर हाउसों के खिलाफ अभियान चलाया जाए मगर कुछ नहीं हुआ। नगर पालिका की टीम ने तो आदेश का कागजों में ही कर दिया पालन। कहीं किसी टीम का पूरे दिन मूवमेंट नहीं दिखा। हालांकि पालिका की टीम कुछ मोहल्लों में जाकर मीट की दुकान चलाने वालों को हिदायत देकर जरूर लौट गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. केसी जोशी ने कहा कि आवारा कुत्तों के हमलों से घायल लगातार आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को करीब चार ऐसे मरीज आए थे। 

आवारा कुत्तों के हमलो को लेकर पूरा प्रशासन चिंतित है। इसके लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जहां भी हमला हो रहा है उस इलाके को ट्रेस किया जा रहा है। अवैध स्लाटर हाउस सबसे पहले बंद कराए जाएंगे। पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन

- कुंवर पंकज एसडीएम बहेड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें