फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका के अपहरण की कोशिश, ऑटो से कूदकर बचाई जान 

Mon, 20 Feb 2017 12:55 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
शिक्षिका के अपहरण की कोशिश, ऑटो से कूदकर बचाई जान - फोटो : Teacher of the hijacking, saved lives by jumping from car
विज्ञापन
तमाम हेल्प लाइनें और पुलिस की चौकसी भी शहर की सड़कों पर बेटियों को सुरक्षित नहीं कर पा रहीं। फाईक इंक्लेव में विदेशी महिला की बेटी से छेड़छाड़ और शुक्रवार को डोहरा रोड पर दोस्त के साथ घूमने निकली छात्रा से दरिंदगी की कोशिश में अभी पुलिस कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी इसी बीच रविवार की रात साढ़े नौ बजे एक शिक्षिका का आटो चालक ने अपहरण करने की कोशिश की। किसी तरह शिक्षिका ने आटो से कूदकर अपनी जान बचाई। उन्हें गंभीर हालत में मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए लेकिन अबतक पुलिस के साथ कुछ नहीं लगा है। माना जा रहा है कि बुरी नीयत से आटो चालक शिक्षिका को ले जा रहा था। उनका बैग और पर्स भी लूट ले गया है। 
विज्ञापन

बदायूं रोड स्थित शिवधाम कॉलोनी निवासी जूनियर हाईस्कूल की 32 वर्षीय शिक्षिका अनीता देवी के पति बृजेश सिंह एनसीआर के फरीदाबाद (हरियाणा) में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। इन दिनों बीमारी की वजह से अनीता के ससुर दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल से ससुर का हालचाल लेने के बाद वह अकेली ही आला हजरत एक्सप्रेस से बरली आईं। रात करीब 9 बजकर 12 मिनट पर ट्रेन से उतरने के बाद अनीता शिव धाम कॉलोनी के लिए ऑटो में सवार हो गई। ऑटो रिक्शा में सवारी और भी बैठी थीं। रास्ते में सवारियां ऑटो से उतर गईं। अनीता अकेली ही ऑटो में बची थी। कॉलोनी के मोड़ से पहले अनीता ने अपनी छोटी बहन को फोन मिलाकर बताया कि वह घर पहुंचने वाली हैं। अनीता की बात चल ही रही थी कि शिवधाम कॉलोनी का मोड़ आ गया। इस पर अनीता ने ऑटो चालक को आवाज देकर अपनी कॉलोनी की तरफ मुड़ने को कहा, लेकिन वह कहने लगा हम तो आगे जाएंगे। अनीता ने इसका विरोध किया तो ऑटो चालक ने उनका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद गलत नीयत से वह ऑटो तेज गति से लेकर आगे बढ़ने लगा। अनीता ने उससे कहा कि ऑटो नहीं रोका तो कूद जाएगी। बुखारा मोड़ के पास अनीता चलते ऑटो से कूद गई। अनीता की हेल्प की आवाज उसकी छोटी बहन ने सुन ली थी। ऑटो चालक से बहस होने के बाद अचानक बात होना बंद होने पर पूर्णिमा घबराकर घर से निकल आई। पूर्णिमा अनीता के साथ ही रहती है। उसने पड़ोसी आशू की मदद से यूपी 100 को कॉल की। फौरन ही वीरांगना चौक वाली गाड़ी मौके पर पहुंचकर घायल अनीता को लेकर मिशन अस्पताल पहुंच गई। ऑटो से कूदने पर अनीता बुरी तरह से जख्मी हो गई। अनीता के दांत टूट गए हैं और पूरे शरीर में चोेटें आई हैं। घटना की सूचना पर एसपी सिटी समीर सौरभ के बाद एसएसपी जोगेंद्र कुमार भी पहुंच गए। आटो चालक की तलाश की जा रही है।  
एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया- शिक्षिका के मोबाइल, पर्स और बैग गायब हैं। पर्स में सात हजार रुपये थे। घटना गंभीर है। सीसीटीवी कैमरों में दिखवाया जा रहा है। जल्द ही आटो चालक को ट्रेस कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें