फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोंटने से पहले सुनीता को बेरहमी से पीटा गया

Fri, 17 Mar 2017 12:53 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Sunita was brutally beaten before strangling - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
होली पर मायके आईजी नव विवाहिता सुनीता की गला घोंटकर हत्या करने जेवर लूट ले जाने वालों में निशा और उसके पति नन्हें की भूमिका साफ नजर आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह बात साफ हो गई है कि गला घोंटने से पहले सुनीता की बेरहमी से पिटाई भी की गई है। उसके चेहरे पर कई चोट के निशान मिले हैं। मौके पर मिला निशा का ब्लाउज हत्या की साजिश की गवाही दे रहा है। दंपति के पकड़े जाने के बाद ही इस हत्याकांड से पर्दा उठने की उम्मीद है। इसलिए पुलिस दंपति को पकड़ने के लिए दौड़ रही है। कई स्थानों पर दबिश दी गई है, लेकिन अभी तक दोनों में से कोई हाथ नहीं लगा है। 
विज्ञापन

सिरोही गांव के वीरपाल ने 14 अप्रैल को बेटी सुनीता की शादी थाना फरीदपुर के जैड गांव में मोरपाल सेकी थी। शादी की बाद नव विवाहिता पहली होली अपने मायके में आकर करती है। इसलिए एक महीने पहले पिता सुनीता को सुसराल से बुला लाए थे। बुधवार को होली की खुशियों के बीच सुनीता टीवी देखने के लिए पड़ोसन के घर आई और लौटकर नहीं आई। अगले दिन शाम को पोस्टमार्टम के बाद उसकी लाश ही सुसराल पहुंची। पति मोरपाल ने बताया कि वह सुनीता को विदा कराने एक-दो दिन बाद ससुराल जाने को था। सुनीता से उसकी एक दिन पहले ही बात हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सुनीता पर हुए जुल्म की कहानी खुद ही बयां कर रही है। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। ऐसा लग रहा है कि गला घोंटने से पहले उसका सिर दीवार में मारा गया है। सुनीता की टांग में भी चोट लगी है। कान से खून इसलिए बह रहा है कि उसका सिर दीवार में लगने की वजह से सिर में अंदरूनी चोटें लगी हैं। हत्यारों ने उसे इतनी बेरहमी से पीटा है कि उसका एक पैर भी तोड़ दिया है। एसपी देहात यमुना प्रसाद ने बताया कि सुनीता की हत्या की वजह अभी साफ नहीं है। हत्यारोपी निशा और उसके पति की गिरफ्तारी के बाद ही इस घटना का खुलासा हो पाएगा। दोनों की गिरफ्तारी के लिए कोशिश की जा रही है। 

निशा की आम शोहरत ठीक नहीं 
ग्रामीणों ने बताया निशा और उसके पति नन्हें की गांव में आम शोहरत ठीक नहीं है। नन्हें की पहली पत्नी का कई वर्ष पहले देहांत हो गया था। इसके बाद वह अपने बहनोई के पास जाकर रहने लगा था। नन्हें वहीं से निशा को अपने साथ ले आया था। गांव वालों के विरोध की वजह से वह काफी दिन दूसरे गांव में रहा। एक साल पहले वह निशा को गांव में ही अपने घर में रखने लगा। गांव वालों में उसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। 
विज्ञापन


पीएम रिपोर्ट: सुनीता के माथे पर दोनों तरफ चोट के निशान है। शरीर पर और भी कई स्थानों पर चोटें हैं। सुनीता गले में जो माला पहने थी, उसी को खींचकर गला घोंटकर मारा गया है। रेप की आशंका की वजह से स्लाइड बनाई गई है।  

राशन डीलर के बेटे समेत दो को उठाया
सुनीता की हत्या से गांव में कोहराम मचा हुआ है। नन्हें के घर में ज्यादातर दूसरे समुदाय के लड़कों का आना-जाना था। ऐसे में सुनीता की हत्या से उन लड़कों को भी जोड़कर देखा जा रहा है। राशन डीलर के बेटे समेत दो लड़कों को उठा लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें