फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाषनगर में फर्जी मेडिकल स्टोर पकड़ा, संचालक हिरासत में

Tue, 30 Aug 2016 01:20 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाषनगर में एएस मेडिकल स्टोर बगैर लाइसेंस के चल रहा था। सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापा मारकर मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया गया। दुकान में रखी दवाएं कब्जे में लेकर सील कर दी गईं।
विज्ञापन

सुरेश चंद्र शर्मा सुभाषनगर में घर के पास ही एएस मेडिकल स्टोर नाम से बगैर ड्रग लाइसेंस लिए दवा की दुकान चला रहे थे। इसकी शिकायत मिलने पर सहायक आयुक्त औषधि गुलशन शेतिया ने चेकिंग के लिए टीम गठित कर दी। इसमें बरेली के औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार, बदायूं की उर्मिला देवी, बदायूं के पवन शाक्य और पीलीभीत के सुनील कुमार शामिल रहे। पूर्वाह्न करीब 11 बजे टीम ने सुभाषनगर जाकर छापा मारा तो फर्जी मेडिकल स्टोर खुला मिला। जहां सुरेश चंद्र मौजूद थे, जो टीम के मांगने पर ड्रग लाइसेंस नहीं दिखा सके। टीम के साथ गई सुभाषनगर पुलिस ने दुकान संचालक सुरेश चंद्र को हिरासत में ले लिया। दुकान में रखी दवाएं कब्जे में लेकर सील कर दी गईं। पूछताछ के बाद दुकानदार सुरेश को थाना सुभाषनगर ले जाया गया। इस मामले में औषधि निरीक्षक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें