फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर डाक्टर की मौत, हंगामा

Tue, 30 Aug 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर डाक्टर की मौत, हंगामा - फोटो : रुपेश
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के बरौला बाईपास पर सोमवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार डॉक्टर की मौत हो गई। दुर्घटना के वक्त खैर सीएचसी पर संविदा में तैनात डॉक्टर ड्यूटी से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

एक्सीडेंट के बाद पब्लिक हंगामा करती हुई ट्रक की ओर दौड़ी, मगर चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। हंगामे की खबर पर पुलिस पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
सिविल लाइंस के बदरबाग निवासी 55 वर्षीय डा. मोहम्मद खालिद खैर सीएचसी में संविदा पर डॉक्टर थे। पत्नी सुबूही तिब्बिया कॉलेज में हैं। रोजाना की तरह सोमवार की दोपहर वह स्कूटी द्वारा खैर से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

बरौला बाईपास पर हनुमान मंदिर के पास पहुंचते ही सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिसमें खालिद स्कूटी से गिरकर ट्रक के अगले पहिये के नीचे आ गए और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। यह देख आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। खबर मिलते ही बन्नादेवी एसओ अमित यादव मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव को दफन कर दिया गया। इस दौरान परिवार में सभी का हाल-बेहाल था।
दुर्घटना में घायल विद्युत कर्मी सहित तीन की मौत
हरदुआगंज के गांव भूतपुरा निवासी 57 वर्षीय निरंजनलाल जमालपुर बिजली घर पर एसएचओ थे। बीते शनिवार को वह बाइक द्वारा अलीगढ़ से दामाद सत्यप्रकाश के साथ घर जा रहे थे। गांव बरौठा के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालात में परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। सोमवार को उपचार के दौरान निरंजनलाल ने दम तोड़ दिया।
इधर, हाथरस के नवीपुर हसायन निवासी 45 वर्षीय पप्पू उर्फ चंद्रशेखर पुत्र वीरेश्वर सिंह गांव से सोमवार को बाइक द्वारा अलीगढ़ आ रहा था। मडराक के निकट बोलेरो ने रौंद दिया। जिससे उसकी मेडिकल कॉलेज लाते समय मौत हो गई। वहीं हरदुआगंज साधू आश्रम पर वाहन का इंतजार कर रहे बिहार के रहने वाले भट्ठा मजदूर 32 वर्षीय दिलीप को रविवार रात अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें