फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर लिखा छात्र संघ और सेना, सीज 

Sun, 26 Mar 2017 01:03 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Students Union and Army written on the bike, Sage? - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
एंटी रोमियो दल के टारगेट पर स्कूल और कॉलेज के सामने बिना नंबर प्लेट की बाइक दौड़ाने वाले युवक रहे। छात्र संघ, पुलिस, सेना, राजनैतिक पार्टियों के नाम लिखी गाड़ियों को पुलिस टीम ने दौड़ा-दौड़ाकर सीज किया। बरेली कॉलेज, अवंती बाई महिला कॉलेज पर चले अभियान में दर्जनभर से ज्यादा बाइक और स्कूटी सीज की गई। पकड़े जाने पर युवकों ने डिप्सी एसपी रजनीश के सामने मिन्नते की, लेकिन पुलिस टीम ने गाड़ियों पर कार्रवाई करके थाने भिजवा दिया। कॉलेज परिसर में करीब 18 युवकों को पकड़कर काउंसलिंग की गई। कॉलेज के छात्र नहीं होने के बावजूद यह युवक परिसर में मौजूद थे। 
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में टीम द्वारा बाइकों पर कार्रवाई के दौरान कुछ बाइक ऐसी भी मिली, जिसपर नंबर प्लेट ही नहीं थी। एक बाइक सवार को पकड़ा तो उसने बताया कि अभी गाड़ी नई निकलवाई है। डिप्टी एसपी ने जांचा तो गाड़ी तीन हजार किमी चल चुकी थी। एक अन्य बाइक पर सेना लिखा था, लेकिन पूछताछ में युवक का कोई परिवार वाला सेना में नहीं निकला। एक बाइक पर छात्रसंघ लिखा था, लेकिन युवक किसी छात्रसंघ से संबंध नहीं रखते थे। पुलिस ने ऐसी गाड़ियों को सीज कर दिया। 

दुकानदारों को चेतावनी 
बरेली कॉलेज पर चेकिंग के दौरान बाइक पर दौड़ते युवक टीम को देखकर भागते नजर आए। अवंती बाई महिला कॉलेज और बरेली कॉलेज पर पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को भी गुटखा नहीं रखने के लिये कहा। चेतावनी दी कि अगर पान मसाला और गुटखा मिला तो कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन


जनपद में ताबड़तोड़ कार्रवाई 
पुलिस ने रामपुर गार्डन और गांधी उद्यान पर संदिग्ध खड़े युवकों से पूछताछ के बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया। किला थाना पुलिस ने भी दो युवकों का धारा 34 के तहत चालान किया। बहेड़ी में दो, मीरगंज में तीन, कैंट में तीन, बारादरी में दो युवकों पर कार्रवाईयां की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें