फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर तेजाब डालने के आरोपी का कोर्ट में सरेंडर

Sun, 26 Mar 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हाईवे पर स्थित सिसाना गांव के पास विवाहिता के ऊपर तीन माह पहले तेजाब डालने और फांसी लगाकर मारने का प्रयास करने के मामले में आरोपी पति ने कोर्ट में सरेंडर किया। आरोपी ससुरालियों ने दहेज में  गाड़ी न मिलने पर वारदात को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन


 बड़ौत क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 17 दिसंबर को महिला थाने में तहरीर दी थी कि उसकी शादी 7 फरवरी 2015 को गाजियाबाद के लोनी निवासी अंकित के साथ हुई थी। शादी में दिए दहेज से उसके ससुराल वाले खुश नहीं है। उससे  गाड़ी की मांग कर रहे हैं। गाड़ी लाने में असमर्थता जताने पर आरोपी ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे थे। उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। एक दिन ससुरालियों ने उसकी पिटाई की। इससे उसको एक माह का गर्भपात हो गया था। आरोपी ससुरालियों ने उसको घर से भी निकाल दिया था। 

वह आज अपनी माता और रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से बागपत आ रही थी। जैसे ही उनकी बाइक सिसाना गांव के पास पहुंची, तभी ससुराल वाले कार से आए। 
विज्ञापन

आरोपियों ने बाइक को रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके ऊपर शीशी से तेजाब डाल दिया। इससे वह झुलस गई। इस दौरान उसकी सास ने चुन्नी से गला घोटकर मारने का प्रयास किया। बाद में आरोपी गाली-गलौज और धमकी देकर भाग गए। इस मामले में आरोपी पति अंकित, ससुर सरदार सिंह, सास बिमलेश और एक अज्ञात के खिलाफ (धारा 498,323, 504, 506, 316, 326, 307) में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस केस में आरोपी पति अंकित फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें