फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को अगवा करने की कोशिश

Thu, 01 Sep 2016 01:59 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत की निरंजन कुंच कालोनी में रहने वाले मैनेजमेंट कालेज के छात्र सुमित कुमार को सात लोगों ने अगवा करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। इज्जतनगर पुलिस ने इस मामले में एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सुमित ने प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर को दी तहरीर में कहा है कि बुधवार को वह ग्राम कलापुर स्थित मैनेजमेंट कालेज में परीक्षा देने के बाद गेट के बाहर आया था। इस दौरान पूर्व छात्र सचिन कुमार सरन और सचिन कुमार त्रिपाठी पांच अन्य ं के साथ पहुंच गए। उन्होंने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।  जबरन बैगनआर कार में बैठाकर अगवा करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसकी जान बचाई। पीड़ित ने आरोपियों से अपनी जान को खतरा बताया है। 

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार 
बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने संजयनगर निवासी मनोज पाठक को दहेज के लिए पत्नी को मार डालने के आरोप में गिरफ्तार कर किया है। 12 अगस्त को मनोज की पत्नी प्रीति पाठक की जहर से मौत हो गई थी। परिवार वालों ने मनोज के अलावा उसके माता-पिता और भाई बहनों को नामजद कर दिया था। पुलिस ने बुधवार को पति मनोज को गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें