फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमनगर पुलिस ने एसपी सिटी के आदेश को भी परे रख दिया

Thu, 26 May 2016 02:09 AM IST
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला उत्पीड़न के केस के प्रति थानों में बैठे पुलिस वाले कितने संवेदनशील हैं, इसका उदाहरण बुधवार को देखने का मिला। गर्भवती होने पर पति द्वारा छोड़ी गई युवती की अर्जी पर एसपी सिटी के आदेश देख कर भी प्रेमनगर के इंस्पेक्टर ने कार्रवाई करने की बजाय कह दिया कि इज्जतनगर जाओ। इज्जतनगर से ही उसे यहां भेजा गया था क्योंकि उसका ससुराल प्रेमनगर क्षेत्र में है। यूं जीरो में मुकदमा कहीं भी दर्ज हो सकता था लेकिन थानों के विवाद में उसे कई घंटे भटकना पड़ा। एक राहगीर की सलाह पर देर शाम वह आशा ज्योति केंद्र पहुंची जहां काउंसलर सीमा सिंह ने उसकी समस्या सुनीं। युवती की हालत ठीक नहीं थी इसलिए उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। बृहस्पतिवार को रिपोर्टिंग चौकी में एफआईआर दर्ज कराने के बाद युवती को चिकित्सक की इजाजत से राजकीय शरणालय भेजा जाएगा। 
विज्ञापन

16 मई से  भटक कर रही 22 वर्षीय युवती मंगलवार को आलाहजरत दरगाह की शरण में गई थी। बुधवार सुबह वह एसपी कार्यालय पहुंची थी। एसपी समीर सौरभ ने उसकी कहानी सुनने के बाद इज्जतनगर इंस्पेक्टर को कार्रवाई करने को कहा।  युवती इज्जत नगर थाने पहुंची तो बताया गया कि वह अपनी ससुराल का जो पता बता रही है, वह प्रेमनगर थाना क्षेत्र में आता है। इसके बाद उसे प्रेमनगर थाने जाने को कह दिया गया। हालांकि पुलिस ने हार्टमैन कालेज के पास रहने वाले युवक के घर जाकर पूछताछ की, वहां सभी फरार मिले। लगातार सड़कों पर भटकने के कारण शारीरिक रूप से कमजोर हो चुकी युवती जैसे-तैसे प्रेमनगर थाने पहुंची। वहां से उसे वापस इज्जतनगर थाने जाने को कह कर बला टाल दी गई। इसके बाद एसपी सिटी ने आदेश किया तो इंस्पेक्टर देवेश सिंह ने युवती की तहरीर रख ली और उसे जाने को कह दिया। 
 युवती के अनुसार, उसे एक राहगीर महिला ने शाम को आशा ज्योति केंद्र पहुंचाया। जहां काउंसलर सीमा सिंह ने उसकी समस्या सुनी। सीमा सिंह ने बताया कि युवती इस हालत में नहीं थी कि वह लिखित शिकायत दे पाती, हमने एसपी सिटी को दी गई दरख्वास्त को आधार मानते हुए उसका मेडिकल करा दिया है। हालत गंभीर थी तो डॉक्टर ने भर्ती कर लिया है। अब हालत ठीक होने पर छुट्टी कराकर उसकी एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी और उसे नारीनिकेतन भेज दिया जाएगा। 
विज्ञापन


आदेश के बावजूद प्रेमनगर थाना इंस्पेक्टर देवेश सिंह ने कार्रवाई नहीं की, यह उनका फेल्योर और लापरवाही है। अब इस पर मैं और क्या कह सकता हूं। इज्जतनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई के अनुसार लड़की के ससुराल जाकर पूछताछ की, आरोपी फरार हैं। - समीर सौरभ, एसपी सिटी   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें