फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला रेतकर हत्या करके शिनाख्त मिटाने को चेहरा जलाया 

Mon, 26 Jun 2017 12:56 AM IST
नवाबगंज
विज्ञापन
गला रेतकर हत्या करके शिनाख्त मिटाने को चेहरा जलाया  - फोटो : गला रेतकर हत्या करके शिनाख्त मिटाने को चेहरा जलाया 
विज्ञापन
हाइवे किनारे इनायतपुर गांव के जंगल में गला रेतकर युवती की हत्या के बाद शिनाख्त के लिए उसका चेहरा और दाया हाथ जला दिया गया। रविवार सुबह शव बरामदगी के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका के साथ स्लाइड बनाई गई है। फील्ड यूनिट व डॉग स्काउट की टीम ने भी छानबीन की, हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। 
विज्ञापन

पीलीभीत हाइवे किनारे इनायतपुर गांव के जंगल में गजरौला नहर के किनारे  देवपाल के गन्ने के खेत में युवती का अधजला शव पड़ा मिला। हत्यारों ने शव की शिनाख्त मिटाने के लिए उसका चेहरा और दाया हाथ जला दिया था। पुलिस ने आस-पास के गांव वालों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस का मानना है कि दूसरी जगह हत्या करने के बाद हत्यारे शव को यहां फेंक गए हैं। 
हाथ-पैर में थी मेंहदी लगी, छानबीन शुरू 
युवती के हाथ और पैर पर मेंहदी लगी हुई है। इसलिए पुलिस क्षेत्र में पिछले दिनों हुए शादी समारोह में आने वाले मेहमानों की छानबीन भी कर रही है। पुलिस मान रही है कि हो सकता है कि दुष्कर्म के बाद लाश को यहां ठिकाने लगा दिया गया हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। उसके गले पर शार्प घाव है। जिससे उसकी मौत हुई है। 
विज्ञापन

अधजला बैग और श्रृंगार का सामान मिला 
युवती के पास से बैग के अधजले अवशेष मिले हैं। जिसमें कड़े सहित श्रृंगार का सामान रखा हुआ था। इन अवशेषों को भी जांच में शामिल किया गया है। वहीं पुलिस को शव के पास से एक बोतल मिली है, जिसमें बचा हुआ तेल था। हत्या के बाद बदमाश यह बोतल लाश के करीब ही फेंक गया था। यह किस तरह का तेल हैं इसकी जांच के लिए नमूना भरा गया है। 
जूते भी फेंक गया हत्यारा 
शव की शिनाख्त मिटाने के चक्कर में हत्यारे ने युवती के पैरों में पहने जूते भी दूर फेंक गया था। जो पुलिस ने बरामद करवा लिया। युवती के पहनावे से वह मध्यम वर्गीय परिवार की लग रही है। 
युवती की शिनाख्त की कोशिश चल रही है। इसके लिए दूसरे जिलों की पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - ख्याति गर्ग, एसपी देहात 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें