फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई बेटे की बर्बरता, गिरफ्तार

Sat, 10 Feb 2018 12:56 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
son beating mother
विज्ञापन
सुभाषनगर में बीच गली बेटे ने मां लात-घूंसों से पीटा तो उसकी बर्बरता पास के ही सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। किसी ने वह वीडियो पुलिस के ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट कर दी। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी बेटे को पकड़ लिया। पुलिस उसे थाने ले आई तो मां का कलेजा पसीज गया। वह उसे छोड़ने के लिए मिन्नतें करने लगी। बाद में पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

सुभाषनगर में खालसा इंटर कॉलेज के पीछे अनीता अरोड़ा किराये पर रहती हैं। उनका बेटा योगेंद्र सिंह ड्राइवर है। तीन-चार दिन पहले योगेंद्र का किसी से झगड़ा हुआ तो वे लोग शिकायत लेकर घर पहुंच गए। झगड़ा भी हुआ। इस पर मकान मालिक ने घर खाली करने को कह दिया। मां ने समझाया तो योेगेंद्र नहीं माना। इस पर वह नाराज होकर गुरुद्वारे में रहने चली गईं। बुधवार रात घर पहुंचीं तो योगेंद्र ने गली में ही बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। पहले तो धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। गिर गईं तो लात-घूंसे बरसाने लगा। यह पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया तो पड़ोसी ने बृहस्पतिवार को उसे बरेली पुलिस के ट्वीटर हैंडल पर शेयर कर दिया। इसका अधिकारियों ने संज्ञान लिया और शुक्रवार को योगेंद्र सिंह को ढूंढ निकाला। सुभाषनगर पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई। पीछे-पीछे मां भी आ गई और बेटे की ज्यादती के बावजूद उसे छोड़ने के लिए पुलिस की मिन्नतें करने लगी। इसके बाद पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें