फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोड मंडी बम ब्लास्ट के खुलासे से गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
साध्वी रेप केस में डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद से उसकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। डेरा में 400 से अधिक साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में सीबीआई को डेरा मुखी के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल किए कुछ दिन हुए हैं कि अब बठिंडा के मोड मंडी ब्लास्ट के तार सीधे तौर पर डेरा सच्चा सौदा से जुड़े हैं। मोड मंडी ब्लास्ट कांग्रेस नेता हरमंदर सिंह जस्सी को टारगेट बनाकर किया गया था। बम ब्लास्ट में जिस कार का इस्तेमाल हुआ वो मारुति कार डेरा की वर्कशॉप में तैयार की गई थी। पंजाब पुलिस के हाथ इस बम ब्लास्ट से जुड़ी हर कड़ी तक पहुंच गए हैं। इसके बाद से बम ब्लास्ट साजिश की सुई डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम के आसपास घुमने लगी है।
सूत्रों के अनुसार पंजाब पुलिस गिरफ्त में आए डेरे की वर्कशॉप में काम करने वाले अभियुक्तों को जल्द निशानदेही के लिए डेरा सच्चा सौदा में लेकर आएगी। यहां वर्कशॉप की निशानदेही करवाई जाएगी। वहीं, डेरा के पूर्व सेवादार गुरदास तूर ने बम ब्लास्ट को लेकर आरोप लगाया है कि डेरा प्रमुख राम रहीम व उनके समधी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरमंदर सिंह जस्सी के बीच काफी समय से तकरार चल रही थी जिसके चलते राम रहीम ने जस्सी को मारने के लिए मोड मंडी ब्लास्ट करवाया। तूर का आरोप है कि गुरमीत राम रहीम ने डेरा की किगजी फैक्टरी को बंद करवा दिया था जिसके बाद जस्सी अपने दामाद एवं राम रहीम के बेटे जसमीत सिंह को अपने साथ रखना चाहता था। इसी बात को लेकर डेरा मुखी की अपने समधी हरमंदर सिंह जस्सी के साथ खटपट हो गई थी। गुरमीत राम रहीम ने जस्सी को अपने रास्ते से हटाने के लिए मोड मंडी में ब्लास्ट करवाया। तूर का आरोप है कि मोड मंडी में ब्लास्ट करने वाली कार डेरे में ही तैयार की गई थी और पूरी साजिश डेरे में ही रची गई थी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार व पुलिस को डेरा में अवैध गतिविधियां होने के कारण डेरा को सील कर देना चाहिए। स्व. पत्रकार रामचंद छत्रपति के पुत्र अंशुल छत्रपति का इस कांड के बारे में कहना है कि मोड मंडी ब्लास्ट मामले में डेरा प्रमुख राम रहीम के शामिल होने की संभावना है क्योंकि राम रहीम व उनके समधी के बीच काफी समय से मनमुटाव चल रहा था। इसके चलते राम रहीम ने इस ब्लास्ट का टारगेट जस्सी को बनाने की बात हो सकती है।
विज्ञापन


एसआईटी ने फिर मारे छापे
एसआईटी की टीम ने शुक्रवार को भी डेरा सच्चा सौदा में छापेमारी की, लेकिन डॉ. पीआर नैन व विपसना इंसां हाथ नहीं लगे। वीरवार को भी एसआईटी ने बड़े स्तर पर डेरा सच्चा सौदा में दबिश देकर काफी खोजबीन की थी। सिरसा एसआईटी इंचार्ज डीएसपी अजय शर्मा का कहना है कि एसआईटी की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। उम्मीद है कि जल्द डॉ. नैन को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मोड मंडी बम ब्लास्ट के खुलासे से गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें बढ़ी
वर्कशॉप की निशानदेही करवाने के लिए आरोपियों को डेरा सच्चा सौदा में लाएगी पंजाब पुलिस
वर्कशॉप की निशानदेही करवाने के लिए आरोपियों को डेरा सच्चा सौदा में लाएगी पंजाब पुलिस
पूर्व सेवादार गुरदास तूर का आरोप- डेरा मुखी ने जस्सी को मारने के लिए मोड़ मंडी ब्लास्ट करवाया
डेरा मुखी का समधी है कांग्रेस नेता हरमंदर सिंह जस्सी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें