फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों को पीटकर छात्रा ने सिखाया सबक

Mon, 19 Sep 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। देहात की छात्राएं भी अब हिम्मत जुटाकर शोहदों को सबक सिखा रही हैं। रविवार को जीजीआईसी की 11वीं की छात्रा ने शोहदे को पीटदिया। लोगों के आ जाने से दो शोहदे भाग गए। पुलिस ने एक नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन को हिरासत में लिया है। छात्रा सुबह छह बजे साइकिल से कोचिंग जा रही थी। हरदुआ अड्डे के पास हरदुआ का शमशुल अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसकी साइकिल रोक दी। छात्रा ने विरोध किया तो तीनों छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा ने डरने के बजाय पहले तो शोर मचाया फिर तीनों से भिड़ गई। छात्रा की हिम्मत देखकर आसपास के लोग भी आ गए। सूचना देकर उसके घर वालों को भी बुला लिया गया। भीड़ बढ़ती देख तीनों भागने लगे मगर पब्लिक ने शमशुल को पकड़ लिया। इसके बाद उसे धुन डाला। मामला बढ़ता देख शमशुल पक्ष के लोग भी पहुंच गए और बीच बचाव करने लगे। मामला अलग-अलग समुदायों का होने के कारण हंगामा होने लगा। पुलिस भी पहुंच गई और शमशुल और भाई समेत हंगामा कर रहे एक अन्य युवक को पकड़ ले गई।  छात्रा ने बताया कि शमशुल कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था। उसने इस बारे में घर वालों को बता दिया था। इसके बाद उसे सबक सिखाने की ठानी थी। रविवार को उसने हर कर दी इसलिए पीटा गया। 
विज्ञापन

भाजपाइयों ने कोतवाली घेरी तब दर्ज हुई रिपोर्ट
शाम तक शोहदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने से गुस्साए भाजपाई डॉ. एमपी आर्य की अगुवाई में कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया और तुरंत रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने शमशुल और दो अन्य के खिलाफ धारा 354, 341 और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल का कहना है कि पहले छात्रा के कोर्ट में बयान किए जाएंगे उसके बाद आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। दो अन्य शोहदों की भी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें