फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ मारने पर सिपाही को मारी थी गोली

Thu, 05 Jan 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Slapping the soldier was shot shot - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच के सिपाही रवींद्र सिंह के थप्पड़ मारने पर संजय कालिया ने उसे गोली मार दी थी। विवेचना कर रहे सुभाषनगर इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने संजय कालिया को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उसने यही कहानी बताई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नलकूप के पास से तमंचा बरामद करने का दावा किया है। 
विज्ञापन

सुभाषनगर में संजय कालिया के घर में पिछले महीने क्राइम ब्रांच के सिपाही रवींद्र सिंह को गोली लग गई थी। विवेचक के मुताबिक संजय घटना के बाद संजय मथुरा भाग गया था। बुधवार को सुबह चार बजे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान उसने बताया कि सिपाही का तीन दिन पहले उसके भाई राम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। वह उसी की तलाश में आया था। विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी उसे जानकारी नहीं। घटना के दिन सिपाही उनके घर में घुस आया। भाई से विवाद को लेकर उसका सिपाही के विवाद हो गया। इस दौरान सिपाही ने उसके थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्सा होकर उसने ही तमंचे से सिपाही पर गोली चला दी। सिपाही के साथ उनका दोस्त भी था। सिपाही के गोली लगते ही वह मौके से फरार हो गया था। पूछताछ के बाद संजय की निशानदेही पर मोहल्ले के ही नलकूप के पास से तमंचा बरामद कर लिया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें