फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में पुजारी को गोली मारी

Tue, 01 Nov 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Shot the priest in the land dispute - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
सुभाषनगर इलाके के वंशीनगला में नागेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी को पड़ोस के युवक ने जमीन के विवाद में गोली मार दी। पुजारी को घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वंशीनगला के 30 वर्षीय कल्लू मंदिर के पुजारी हैं। कल्लू का आरोप है कि पड़ोसी शिव कुमार मौर्य उर्फ गुड्डू मंदिर की कुछ जमीन पर कब्जा करना चाहता है। इसे लेकर दिवाली पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उस वक्त पड़ोसियों ने दोनों को अलग करा दिया। कल्लू के मुताबिक सोमवार सुबह करीब पांच बजे वह अपने घर से मंदिर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें शिव कुमार ने घेर लिया और तमंचे से फायर झोंक दिया। उनके एक तरफ हो जाने से सिर तो बच गया, लेकिन गोली लगने से कल्लू का कान उड़ गया। इसके शिव कुमार मौके से भाग गया। कुछ देर बाद होश आने पर कल्लू उठकर अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में मिला दोस्त चरनजीत उन्हें सुभाषनगर थाने ले गया। वहां से कल्लू को जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर शिवकुमार को हिरासत में ले लिया है। सुभाषनगर इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें