फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफुल्ला की कांटेक्ट लिस्ट में बरेली और संभल के सात नंबर

Thu, 09 Mar 2017 01:10 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Seven numbers of Bareilly and Sambhal in Saifullah's contact list - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में ढेर हुए आतंकवादी सैफुल्ला के मोबाइल कान्टेक्ट लिस्ट में बरेली और संभल के सात मोबाइल नंबर हैं। इन नंबरों के आधार पर आईबी और एटीएस की लखनऊ टीम गोपनीय जांच कर रहीं हैं कि इन लोगों के आतंकवादी से किस तरह कनेक्ट हैं, कहीं ये लोग भी भारत विरोधी मिशन में तो नहीं लगे हैं? यह उनसे पूछताछ के बाद ही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

बुधवार रात मुठभेड़ में इस आतंकी के ढेर होने के बाद वहां से मिली जानकारी के बाद लखनऊ की एटीएस की स्पेशल टीम ने बरेली में डेरा जमा लिया है। दूसरी ओर इस घटना के  बाद त्रिशूल एयरबेस और सेना के यूबी एरिया तथा जाट रेजीमेंट में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सूत्रों के अनुसार सैफुल्ला के मोबाइल से बरेली और संभल के लोगों की कई बार बात भी हुई है। एटीएस और आईबी टीम यह जानकारी जुटा रही है कि इन सात नंबरों वाले व्यक्ति कौन हैं। क्या वह रिश्तेदार हैं या फिर यहां की गोपनीय जानकारियां एक दूसरे को शेयर करके राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में इस्तेमाल करना रहा है। इन दोनों पहलुओं पर गहनता से पड़ताल के बाद ही ये टीम कुछ कहने की स्थिति में होगी।
इजाज के संपर्क में भी था
बरेली में डेढ़ साल तक छिपकर रहने वाले पाकिस्तानी जासूस इजाज से भी सैफुल्ला के संपर्क रहे हैं। जब इजाज मेरठ से पकड़ा गया था तो कंप्यूटर और मोबाइल की कांटेक्ट लिस्ट में सैफुल्ला का भी नाम था। इसकी पुष्टि पहले ही एटीएस और आईबी ने की थी। उस वक्त जितने नाम सामने आए थे खुफिया एजेंसियों ने उनको ट्रेस कर निगहबानी बढ़ा दी थी। तब सैफुल्ला के किसी आतंकवादी गिरोह या गतिविधि में शामिल होने का कनेक्शन पता नहीं चला था। आबजर्वेशन पर वह पहले से था। जब ताजा मामले में उसका नाम सामने आया तो एटीएस ने पिछली कड़ी से भी उसको जोड़ा और कार्रवाई की। 
विज्ञापन


यूपी 100 को विशेष जिम्मा
बरेली। लखनऊ में आतंकी के ढेर होने के बाद प्रमुख सचिव (गृह) और डीजीपी ने यूपी 100 की गाड़ियों  के प्रभारियों को अपने अपने इलाकों में संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। मौजूदा समय यूपी 100 सेवा का हरेक सात किलोमीटर पर नेटवर्क है और इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कारगर भी रहेगी। भविष्य में इस सेवा में लगे जवानों को विशेष प्रशिक्षण देने की योजना भी विचाराधीन है।

त्रिशूल और यूबी एरिया को विशेष जिम्मेदारी
बरेली। जिला प्रशासन ने त्रिशूल एयरबेस के आसपास यूपी 100 सेवा की दो गाड़ियां लगा दी हैं। पहले इस इलाके में एक गाड़ी रहती थी। इस गाड़ी का स्टाफ त्रिशूल एयरबेस के सुरक्षा गार्ड के संपर्क में रहेगा। संयुक्त पेट्रोलिंग के भी निर्देश भी दिए गए हैं, जिस पर आज रात से अमल शुरू कर दिया है। इसी तरह की सुरक्षा यूबी एरिया और जाट रेजिमेंट पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें