Reported rape recorded in Uttarakhand, Bareilly
- फोटो : Reported rape recorded in Uttarakhand, Bareilly
रिटायर्ड सैन्यकर्मी के बेटे पर दुष्कर्म की एफआईआर कैंट थाने में दर्ज हुई थी। वादी ने एसएसपी के सामने साक्ष्य रखे कि वह वारदात के वक्त उत्तराखंड में थे। उसकी मौजूदगी उत्तराखंड में तस्दीक होने के बाद एसएसपी ने नाराजगी जताते हुए कैंट इंस्पेक्टर एसएस पवार को तलब किया। पूछा कि रिपोर्ट कि स आधार पर दर्ज हुई। बिना पड़ताल आखिर ऐसी रिपोर्ट दर्ज ही क्यों की गई। एसएसपी ने मामले में निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।
नकटिया के गोकुल नगर निवासी हारुन पुत्र जौहर सिंह रिटायर्ड सैन्यकर्मी के बेटे हैं। उन्होंने एसएसपी जोगेंद्र कुमार को बताया कि उनकी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मुकदमा कैंट थाने में 20 जनवरी को दर्ज करवाया गया था। जिसमें मुसाहिद अली, अनीश, नसीम, को आरोपी बनाया गया था। उनकी पत्नी के कोर्ट में बयान भी दर्ज करवाये गए थे।
इसके बाद आरोपी मुजाहिद अली की पत्नी की तरफ से बीजारेव कंपनी को चिट फंड कंपनी बताकर रुपया जमा करने और हड़पने का आरोप लगाया गया था। आरोपी की पत्नी की तरफ से दुष्कर्म, घर में घुसकर मारपीट, गाली गलौच, जान से मारने की धमकी, धोखाधड़ी, आईटी एक्ट की धाराओं में मामला लिखा गया था। हारुन ने एसएसपी के सामने साक्ष्य दिये कि बीजारेव कंपनी एक विदेशी कंपनी है जिसके खिलाफ उसने कैंट थाने में जुलाई 2010 में मुकदमा दर्ज करवा रखा है। इस कंपनी के खिलाफ इंटरपोल का रेड कार्नर नोटिस भी जारी है। हारुन का कहना है कि उनकी पत्नी के मुकदमे में दबाव बनाने के लिये आरोपी की पत्नी की तरफ से दुष्कर्म की क्रास एफआईआर दर्ज करवाई गई। जबकि जिस दौरान वारदात होना बताया जा रहा है वह उत्तराखंड में था। जिसके साक्ष्य भी उसने एसएसपी के सामने रखे।