फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप के खंभे से संदिग्ध हालात में लटका मिला शव

Tue, 23 May 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नलकूप के खंभे से संदिग्ध हालात में लटका मिला शव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पुखरायां।
विज्ञापन

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के भज्जापुर गांव में एक अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में नलकूप के खंभे से लटका मिला। बताया जाता है कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। हालांकि तीन दिन पूर्व उसका गांव के एक व्यक्ति से मामूली विवाद हुआ।

इस मामले में पुलिस ने समझौता करा दिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही है।

  भज्जापुर निवासी नंदलाल यादव ने बताया कि सोमवार सुबह ग्रामीणों ने उसके भाई जंगबहादुर (42) का शव सुशील के नलकूप पर खंभे से लटके होने की सूचना दी। उसके गले में रस्सी का फंदा कसा था। जंगबहादुर रात में घर में ही लेटा था।
विज्ञापन


परिजनों को उसके नलकूप जाने की कोई जानकारी नहीं हो सकी। मौके पर पहुंचे देवीपुर चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह यादव व भोगनीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने शव को खंभे से नीचे उतरवाया। इस पर जंगबहादुर की पत्नी शकुंतला, दो पुत्र और एक पुत्री रो-रोकर बेहाल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार जंगबहादुर का किसी से कोई झगड़ा नहीं था। परिवार में भी कोई विवाद की चर्चा नहीं रही।
विज्ञापन


अलबत्ता तीन दिन पूर्व एक व्यक्ति ने उस पर कोई आरोप लगा दिया। शिकायत पर चौकी इंचार्ज ने दोनों पक्षों को बुलाया था। वहां समझौता हो गया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें