फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसी कटी तो तहसील में जहर खाकर जान देने की कोशिश

Fri, 22 Jul 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के संग्रह अमीनों की टीम ने दस लाख रुपये से ज्यादा रकम की आरसी कटने पर बकायेदार के भांजे को पकड़ लिया तो बकायेदार स्वयं सहायता समूह के संचालक ने तहसील परिसर में अमीनों के दफ्तर के पास जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

मीरगंज के एक गांव निवासी झोलाछाप ने स्वयं सहायता समूह के नाम पर वर्षों पहले 5.07 लाख रुपये का कर्जा लिया था। रकम न चुकाने पर काफी पहले उसकी आरसी भी काटी जा चुकी है। सूद समेत रकम बढ़कर दस लाख रुपये के आसपास पहुंच चुकी है। गुरुवार लगभग एक बजे तहसील के संग्रह अमीनों की टीम ने कस्बे में हाइडिल दफ्तर के पास बकायेदार के सगे भांजे को बाइक से जाते देखा तो रोक लिया। बाइक समेत पकड़कर तहसील ले आए। झोलाछाप के पहुंचने पर भांजे को छोड़ देने की बात कहकर अमीन उसे तहसील ले आए और तहसीलदार मनोज प्रकाश के सामने पेश किया। लेकिन बकाया में झोलाछाप की आरसी कटने की बात कहते हुए तहसीलदार ने भांजे को छुड़वा दिया। इधर, झोलाछाप ने वसूली टीम पर दबाव बनाने की नीयत से तहसील में संग्रह अमीन दफ्तर के सामने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पत्नी उसे लेकर सीएचसी पहुंची। वहां घंटा भर रखने के बाद डाक्टरों ने 108 नंबर सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया है। 
जहर खाने की जानकारी नहीं, धरपकड़ जारी: तहसीलदार
मीरगंज। तहसीलदार मनोज प्रकाश ने बताया कि 5.07 लाख रुपये के कर्जे की आरसी कटने और धरपकड़ से क्षुब्ध होकर किसी के तहसील परिसर जहरीला पदार्थ खा लेने और हालत बिगड़ने की घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। वैसे कर्ज वसूली और बकाएदारों की धरपकड़ की कार्रवाई शासन के निर्देश पर तहसील भर में चल रही है। गुरुवार दोपहर संग्रह अमीनों की टीम एक युवक को पकड़कर जरूर लाई थी लेकिन उसके नाम आरसी न कटने पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें