फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से घर में घुसकर रेप, हंगामा

Fri, 21 Oct 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
मुरादाबाद के जेसीबी चालक ने महेशपुरा में घर में घुसकर महिला की पिटाई करके बेहोश कर दिया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ रेप कि या। महिला मुकदमा लिखाने के लिए थाने पहुंची तो आरोपी मिल गया। उसने थाने में उसको थप्पड़ जड़ दिया। इसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपी के  खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोप में मुकदमा लिखकर मेडिकल करा दिया। 
विज्ञापन

मूलरूप से मीरगंज के रहने वाली महिला महेशपुरा में किराए के मकान में रहती है। जिला मुरादाबाद के थाना भगतपुर के बेरखेड़ा गांव के रहने वाले मोहम्मद नाजिम जेसीबी चलाता है। महिला का आरोप है कि बृहस्पतिवार को नाजिम उसके घर में घुस आया। उसने आते की छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। इस दौरान वह बेहोश हो गई। इस दौरान उसने उसके साथ रेप किया। होश में आने उसने अपने पति को बुला लिया। वह पति को लेकर थाने पहुंची गई। महिला जैसे ही थाने पहुंची आरोपी वहीं खड़ा था। महिला ने आनन-फानन में उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इसे लेकर थाने में हंगामा खड़ा हो गया। प्रभारी निरीक्षक ने मामले में महिला की तहरीर पर घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मुकदमा लिखा दिया। जबकि पीड़िता का कहना था कि उसके साथ रेप हुआ है। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामला रेप का नहीं है। महिला ने घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाया था। उसी के आधार पर मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है। विवेचना के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई होगी।         
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें