फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम महोत्सव शोभायात्रा में पथराव, बवाल

Mon, 10 Apr 2017 01:01 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Ram Mahotsav in Shobhayatra, potholes, wild - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
रजपुरा गांव में प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद मूर्तियों के साथ निकली शोभायात्रा जब वापस गांव पहुंची तो शरारती तत्वों ने छतों से पथराव कर दिया। माहौल संभलता, इससे पहले गांव का चौकीदार कुछ साथियों के साथ लाठी डंडे लेकर आ गया और शोभायात्रा में शामिल लोगों पर हमलावर हो गया। घटना में कई लोग घायल हुए, जिनमें एक युवक की हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही सीओ थाने के पूरे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दो खुराफातियों को हिरासत में ले लिया। मंदिर पर पूजन पुलिस ने दोबारा चालू करा दिया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। चौकीदार समेत सात लोगों पर बलवे का मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

रजपुरा गांव के शिव मंदिर स्थित नए भवन पर रविवार सुबह से पूजा पाठ और हवन का कार्यक्रम शुरू हो गया था। विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में राम महोत्सव शोभायात्रा गांव से दोपहर दो बजे चली। इसमें शिव परिवार, राम दरबार और दुर्गा माता की मूर्तियों को मंदिर में स्थापित करने से पहले पांच गांव में घुमाया जाना था। शोभायात्रा नरायन नगला, उनई चपटा, गुरसौली, सिद्धबाबा चौकी, उनई मकरूका से होकर वापस रजपुरा गांव पहुंची तो मंदिर से ढाई सौ मीटर पहले ही कुछ लोगों ने छतों से पथराव करना शुरू कर दिया। इसके बाद भगदड़ मच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का चौकीदार जमील अहमद अपने साथी इशाक अहमद और कुछ अन्य लोगों के साथ लाठी डंडे लेकर आ गया। उसने शोभायात्रा के साथ चल रहे लोगों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। इसमें धर्मपाल के सिर पर डंडा लगने से वह लहूलुहान हो गया। कई लोग चुटैल हो गए। देखते ही देखते दोनो पक्षों के लोग आमने सामने आ गये। सूचना मिलते ही डायल सौ नंबर पुलिस गांव पहुंची। हालांकि यहां का माहौल देखकर पुलिसकर्मी भी पीछे हट गए। उन्होंने वायरलैस से तत्काल ही अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ कुलदीप सिंह थाने का पूरा फोर्स लेकर रजपुरा गांव पहुंच गए। मौके पर मौजूद लोगों को हटाकर दो खुराफाती इसरार और जहीर को हिरासत में ले लिया।
सीओ के फोर्स लेकर पहुंचते ही जमील और इशाक गांव से खेतों के रास्ते फरार हो गए। गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। मंदिर पर चल रहा धार्मिक अनुष्ठान दोबारा से शुरू कराया गया। वहीं दूसरी ओर सूचना मिलते ही तहसीलदार जलाउद्दीन भी दलबल के साथ गांव पहुंचे और मौके पर जांच की। वहीं पुलिस ने घायल धर्मपाल की तहरीर पर जमीन, इशाक और पांच अज्ञात पर बलवा करने का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


एक साल पहले भी विवाद करा चुका है जमील
बहेड़ी। रजपुरा गांव का चौकीदार जमील अहमद एक साल पहले कांवर यात्रा के दौरान भी गांव में बवाल करा चुका है। इस बार दोबारा बवाल होने से वह पुलिस की हिट लिस्ट में आ गया है। अब पुलिस उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई का मन बना रही है।

विहिप जिला उपाध्यक्ष ने भागकर बचाई जान
विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष नरायनदास अपने साथियों देवीदास, नत्थूलाल, मोहन स्वरूप, रेवती रमन सक्सेना आदि के साथ शोभायात्रा में चल रहे थे। अचानक पथराव होने से घबराए इन लोगों ने संकरी गलियों में घुसकर जान बचाई। विश्व हिंदू परिषद ने इसकी निंदा करते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

चौकीदार ने गांव में बवाल कराने के इरादे से पूरी साजिश रची थी। उस पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। किसी समाज के लोगों को गांव में खुराफात फैलाने की इजाजत नही दी जायेगी। जमील तो फरार हो गया उसके परिवार के दो लोगों को हिरासत में लिया है।- कुलदीप सिंह, सीओ बहेड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें