नेशनल हाईवे पर स्थित चौकी और थानों में ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिस वालों पर कार्रवाई हो सकती है। शासन ने अमर उजाला के लाइव को संज्ञान में लेकर पूरा ब्योरा तलब किया है।
बुलंदशहर में हाईवे पर मां बेटी के साथ गैंगरेप की घटना के बाद बरेली से गुजरने वाले हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था पर अमर उजाला ने सोमवार रात लाइव कवरेज किया था। इस दौरान कई पुलिस कर्मी सोते हुए मिले थे। पुलिस चौकि यां खाली थीं। आवाज देने के बावजूद स्टाफ नहीं दिखा था। प्रमुख सचिव (गृह) देवाशीष पांडा और डीजीपी जावीद अहमद ने इसे गंभीरता से लेते हुए एडीजी कानून व्यवस्था के माध्यम से ब्योरा तलब किया है और आईजी और डीआईजी को जांच के निर्देश दिए हैं। सभी थाना क्षेत्र के हाईवे पर रोजाना रात आठ बजे से डेढ़ बजे तक सभी पुलिस अधिकारियों को पेट्रोलिंग की रेंडम चेकिंग के निर्देश डीआईजी और आईजी को दिए हैं।