फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज के टांके उधड़ने पर अस्पताल में हंगामा

Fri, 23 Dec 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Patient in hospital commotion unravel stitches - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रसव के लिए आई महिला के ऑपरेशन के टांके उखड़ने पर गंगाशील अस्पताल में बृहस्पतिवार को हंगामा हो गया। महिला के घरवालों ने अस्पताल वालों पर इलाज करने के बजाए मरीज को अस्पताल से ले जाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। इस पर बात बढ़ गई और मारपीट की नौबत आ गई। सीओ सिटी समेत फोर्स अस्पताल पहुंची। तब जाकर मामला शांत हुआ और घर वाले मरीज को ले गए। 
विज्ञापन

 विदेश मंत्रालय में तैनात प्रेमनगर इलाके के इंद्रा नगर निवासी गोविंदा शर्मा ने बताया कि  उन्होंने अपनी पत्नी कंचन शर्मा को आठ दिसंबर को गंगाशील अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां ऑपरेशन हुआ। आरोप है कि डिलीवरी के दौरान जूनियर डॉक्टरों ने उपचार में लापरवाही की और टांके खोल दिए। 13 दिसंबर को मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। पेट से खून और मवाद निकलता देखकर वह घबराकर पांच दिन बाद फिर से मरीज को अस्पताल लेकर आए। भर्ती करने के बाद उपचार किया गया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि अस्पताल वाले ठीक से इलाज करने के बजाए उसे घर ले जाने को कहने लगे। इसका विरोध करने पर तीमारदारों से बदतमीजी कर दी गई। गोविंदा ने बताया कि इस पर उसने लापरवाही करने वाले अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ थाना प्रेमनगर में तहरीर दी। जिसकी जानकारी पर अस्पताल वालों ने दोबारा उससे अभद्रता की और मारपीट की नौबत आ गई। इसको लेकर शाम सात बजे तक हंगामा होता रहा। 
सीओ सिटी समेत भारी पुलिस फोर्स अस्पताल पहुंच गया। गोविंदा ने अस्पताल वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया तो अस्पताल वालों ने अपने कैमरों की सीसीटीवी फुटेज दिखाते हुए इस आरोप को बिल्कुल गलत बताया। सीओ सिटी ने दोनों पक्षों से अपनी अपनी शिकायत लिखकर देने की बात कही। इसी दौरान अनुरोध करने पर मरीज को उसके घरवालों के साथ अस्पताल से भेज दिया गया। जिससे मामला शांत हो गया। उधर, इंस्पेक्टर प्रेमनगर महेंद्र सिंह ने बताया कि गोविंदा की तहरीर पर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें