फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संस्थान के टैंक में मिला कर्मचारी का शव

Fri, 23 Dec 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जल संस्थान के एक वाटर टैंक में बृहस्पतिवार दोपहर लापता कर्मचारी मक्खनलाल का शव मिलने से खलबली मच गई। खबर पाकर खुल्दाबाद थाने की पुलिस पहुंची। टैंक से शव निकाला गया। कर्मचारी की टैंक में गिरने से मौत में जल संस्थान की लापरवाही उजागर हुई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर जल संस्थान परिसर स्थित फिल्टर टैंक के ड्रेन चैनल में शव उतराया देख कर्मचारी एकत्र हो गए। एक्सीएन और जेई भी पहुंच गए। कुछ देर में खुल्दाबाद थाने की पुलिस पहुंची। लूकरगंज के चौकी प्रभारी सियाकांत चौरसिया भी पुलिस दल के साथ आ गए। ड्रेन चैनल में पानी कम कराकर शव को बाहर निकाला गया तो पता चला कि मृतक मक्खनलाल (35) था। वह जल संस्थान में सीवर बेलदार पद पर कार्यरत था। एक दिसंबर को वेतन लेने के बाद से वह काम पर नहीं जा रहा था। हालांकि वह जल संस्थान परिसर में ही अक्सर नजर आता था। वह नशे का घोर लती था। सुबह से ही वह शराब के नशे में चूर हो जाता।

इसी वजह से पत्नी बबली उसे छोड़कर तीन बच्चों समेत कानपुर में अपने मायके चली गई थी। पुलिस का कहना है कि मक्खनलाल बुधवार रात नशे के चलते टैंक में गिरा होगा। हालांकि वह ड्रेन चैनल तक क्यों गया? गेट पर उसे रोका क्यों नहीं गया? ये ऐसे सवाल हैं जिससे जल संस्थान की लापरवाही सामने आई है। आशंका थी कि यह कत्ल का मामला है लेकिन पुलिस का कहना है कि यह नशे में गिरने से हुई मौत है। सही कारण शव का पोस्टमार्टम होने पर पता चल जाएगा। जल संस्थान के मुख्यालय प्रबंधक एके स्वामी का कहना है कि ड्रेन चैनल का पानी सप्लाई नहीं होता है। यह फिल्टर होने के बाद अलग हुआ पानी है। पता चला तो दारागंज से मक्खनलाल की मां तारा देवी रोते-कलपते पहुंच गई। दो बेटों में बड़े मक्खनलाल को अपने पिता के निधन के बाद जल संस्थान में बेलदार सीवर की नौकरी मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें