पति को जेठानी के साथ देखकर महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। महिला की इलाज के दौरान रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में मौत हुई। जेठानी से संबंधों को लेकर आए दिन महिला का पति से विवाद होता था। एक महीना पहले ही समझौता करके पति घर लाया था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज के लिए मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाकर मार डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
भोजीपुरा के गांव की लड़की किरन की शादी दो साल पहले देवरनिया के गांव निवासी युवक मुकेश के साथ हुई थी किरन के पिता ने बताया कि उनके दामाद मुकेश के शादी के पहले से ही भाभी से अवैध संबंध थे। इसकी वजह से आए दिन मुकेश का उनकी बेटी कि रन से विवाद होता रहता था। इसी विवाद के चलतेएक माह पहले पति और ससुराल वालों ने किरन के साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया था। बाद में समझौता करके उसे बुला लाया था।
मुकेश कुमार दिल्ली में काम करता है। एक सप्ताह पहले ही वह घर आया था। सोमवार की रात किरन घर के आंगन में चारपाई पर सो रही थी। आधी रात को लगभग बारह बजे उसने पति को जेठानी के साथ देख लिया। इसे लेकर वह आग बबूला हो गई। समझौते के दौरान मुकेश ने भाभी से संबंध न रखने का वादा किया था। पति के वादा खिलाफी करने से आहत किरन ने खुद ही मिट्टी का तेल कपड़ों पर डालक र आग लगा ली। किरन से चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। गांव के प्रधान के पति ने किरन के मायके फोन करके घटना की जानकारी दी और पुलिस भी बुला ली। घटना की सूचना पर रात में ही किरन के परिवार वाले पखुर्नी गांव पहुंच गए। पति ने अपने परिवार वालों की मदद से गंभीर रूप जली किरन को रोहिलखण्ड मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कराया। किरन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। किरन ने तीन माह की बेटी छोड़ी है। गुड़िया को उसके नाना अपने साथ ले गये। पुलिस ने किरन से पिता की तहरीर पर पति मुकेश कुमार, सास, दो जेठानी, चचिया ससुर के खिलाफ अवैध संबंधों और देहज की मांग पूरी न होने पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक सोनकर बाबू ने बताया कि दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है। सीओ बहेड़ी इस मामले की विवेचना करेंगे।
पति बोला, खाना न बनाने पर पीट दिया था
किरन के पति मुके श कुमार ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि सोमवार की दोपहर को खाना बनाने को लेकर उसका किरन से विवाद हो गया था। इस दौरान उसने किरन को पीटा था। इसी से खफा होकर उसने आत्मदाह किया है।