फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरियन ठगों के गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

Wed, 11 May 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नाइजीरियन ठगों के गैंग के गुर्गे नरेंद्र राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपी का चालान करके जेल भिजवा दिया जाएगा। नरेंद्र राणा ठगों के लिए फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाता था। उधर, धंतिया गांव के तांत्रिक और उसके साथियों की तलाश में पुलिस की टीमें मंगलवार को भी दिन भर दबिश देती रहीं। मास्टर माइंड आसिफ और उसके भाईयों की भी तलाश की जा रही है, लेकिन कोई अभी तक हाथ नहीं लगा है। 
विज्ञापन

थाना सीबीगंज के धंतिया गांव के मुजाहिद और रिजवान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस नाइजीरियन ठगों  की तलाश में जुटी हैं। विवेचक उपेंद्र सिंह ने मुजाहिद के भाई मास्टरमाइंड आसिफ के दिल्ली के ठिकाने का पता लगा लिया है। उसके भाई सद्दाम, हैदर भी दिल्ली में जा छिपे हैं। यह फर्जी नामों के खाते खोलकर आसिफ के जरिए नाइजीरियन ठगों को बेचने का काम करते हैं। फालतूनगंज का नरेंद्र राणा उनकी फर्जी आईडी बनवाने में मदद करता है। थाना बारादरी के सुरेश शर्मा नगर में रहने वाले आरटीओ के दलाल अशोक कु मार, फरीदपुर में रहने वाले अनिल कुमार और शहर के ही दयाशंकर साहू फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर ठगों के गैंग को देते हैं। पुलिस अभी तक उन्हें नहीं पकड़ पाई है। धंतिया गांव के ही जमशेद अली, हैदर और फरमान और ट्यूलिया गांव के दो युवकों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। प्रभारी निरीक्षक रामगोपाल शर्मा ने बताया कि ठगों के गैंग में कई लोगों ने नाम आ रहे हैं। नरेंद्र राणा भी गैंग में मुख्य भूमिका निभा रहा था। इसे गिरफ्तार करके जेल भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें