फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीबाड़ी में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग

Fri, 31 Mar 2017 01:12 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालीबाड़ी में परचून की दुकान के बहाने कच्ची शराब का धंधा करने वाले होरीलाल ने रंजिशन अपने दो बेटों के साथ पड़ोसी के घर में घुसकर मारपीट कर दी। विरोध करने पर दहशत फैलाने को हमलावरों ने फायरिंग कर दी।  इस हमले में एक पक्ष के तीन लोग जख्मी हो गए।  पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी के घर तलाशी ली, लेकिन कोई असलहा नहीं मिला। होली पर भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। दोनों परिवार के लोगों में काफी समय से रंजिश चल रही है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद मामले में होरीलाल और उनके और दो पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना बारादरी के मोहल्ला कालीबाड़ी में विष्णु बाल सदन स्कूल वाली गली में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के घर के पीछे होरीलाल की परचून की दुकान है। उनके पड़ोस में विजय कुमार का घर है। विजय के पिता की मौत हो चुकी है। विजय बिजली की दुकान पर काम करता है। जबकि उसका छोटा भाई धीरज कुमार नोएडा की कैंटीन में नौकरी कर रहा है। पिछले साल होरीलाल कच्ची शराब के धंधे में लिप्त होने पर पकड़ा गया था। उसे शक था कि इसके लिए विजय कुमार ने ही पुलिस को मुखबिरी की थी। जमानत पर छूटने के बाद से ही होरीलाल ने विजय और उसके परिवार वालों से रंजिश रखनी शुरू कर दी। होली के बाद 20 मार्च को विजय के परिवार में मेहमान आए हुए थे। परिवार की महिलाएं घर के बाहर खड़ी हुईं थी। इस दौरान होरीलाल ने उनके परिवार की महिलाओं को वीडियो बनानी शुरू कर दी। विजय ने विरोध किया तो होरीलाल मारपीट पर उतारू हो गया।  पुलिस ने एनसीआर लिखी और  दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति का शांतिभंग में चालान कर दिया। होरीलाल ने जमानत के बाद फिर से विजय के परिवार वालों को धमकाना शुरू कर दिया। इस दबगंई की विजय और उसकी पत्नी नेहा ने  शिकायत एसएसपी से की थी। इस पर सीओ तृतीय आकाश तोमर ने पति पत्नी को बयान देने के लिए बुलाया था। सीओ के यहां बयान दर्ज कराने के बाद दंपति घर पहुंचे तो होरीलाल गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने बेटे अनिल और बबलू को बुला लिया। तीनों ने विजय के घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। नेहा का आरोप है कि होरीलाल ने उसके पेट में लात भी मार दी थी। दंपति के अलावा धीरज को भी डंडे से पीटा। इसके बाद फायरिंग करके दहशत फैला दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि  होरीलाल और उसके दोनों बेटों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा लिखकर उनको तलाशा जा रहा है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें