फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की जमीन पर बना लिया धार्मिक स्थल

Thu, 20 Oct 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा कर दो लोगों ने धार्मिक स्थल बनवा लिया। अवैध कब्जा हटवाने को हाईकोर्ट से आदेश भी जारी किया जा चुका है, लेकिन पुलिस मदद नहीं कर रही। उत्तर रेलवे के सहायक मंडल अभियंता ने डीएम को पत्र भेजकर अवैध कब्जा हटवाने को कहा है।
विज्ञापन

सुभाषनगर खन्ना बिल्डिंग के बराबर में रेलवे की जमीन है, जिस पर रामदास व राधा कश्यप आदि ने धार्मिक स्थल बनवा लिया। धार्मिक स्थल की आड़ में अवैध कब्जा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने सितंबर 2013 में रेलवे की भूमि पर तीन साइड से दीवान बनवा ली थी। इसकी शिकायत सुभाषनगर पुलिस को दी गई थी, लेकिन अवैध निर्माण नहीं रोका गया। 24 सितंबर 2013 को सहायक मंडल अभियंता, रेलवे अधिकारियों, आरपीएफ अवैध निर्माण गिराने गए थे। इसमें सुभाषनगर थाना पुलिस ने सहयोग नहीं किया। 25 सितंबर 2013 को अवैध निर्माण गिराने के संदर्भ में अपर नगर मजिस्ट्रेट को पत्र भेजा गया था। मगर उन्होंने कोई सहयोग नहीं किया। चार अक्टूबर को सहायक मंडल अभियंता उत्तर रेलवे ने डीएम को पत्र भेजा है। पत्र में अवैध निर्माण गिराकर रेलवे की जमीन कब्जा मुक्त कराने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें