सनसिटी विस्तार में पकड़े सेक्स रैकेट संचालक क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बनकर व्यवसायियों को सैक्स वर्कर के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर रहा था। वहीं अश्लील वीडियो बनने के बाद सैक्स वर्कर खुद को न्यूज चैनल की पत्रकार बताती थी। इस रैकेट के जाल में फंसने के बाद कई व्यवसायियों ने लाखों गंवा दिए हैं। इज्जतनगर पुलिस की पूछताछ में यह खुलासा हुआ है।
सनसिटी विस्तार निवासी सेक्स रैकेट संचालक संजीव गंगवार उर्फ सोनू लंबे समय से रैकेट चला रहा है। हाल में उसके जाल में कांकरटोला काएक प्रापर्टी डीलर फंस गया। प्रापर्टी डीलर की अश्लील वीडियो तैयार करके संजीव ने 80 हजार वसूले थे। संजीव ने प्रापर्टी डीलर को बताया था कि वह क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर है। बारादरी थाने के दारोगा भी उसको जानता है। वीडियो वायरल होने की धमकी से घबराये प्रापर्टी डीलर ने रुपया दिया था। अब संजीव तीन लाख मांग रहा था। थानाध्यक्ष गीतेश कपिल ने शुक्रवार को विष्णुधाम कॉलोनी में छापामारी करके संजीव सिंह उर्फ सोनू को पकड़कर शनिवार को जेल भेज दिया है। संजीव सिंह उर्फ सोनू के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया है। संजीव सिंह उर्फ सोनू को मार्च 2015 में तत्कालीन अषित श्रीवास्तव ने महानगर में छापामारी करके पकड़ा था।