पुलिस ने आरोपी पत्नी के साथ प्रेमी को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी महिला के चक्कर में पति ने पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया। शनिवार को पीड़िता पुलिस परामर्श केंद्र के काउंसलर के सामने ही रोनी लगी। उन्होंने इंसाफ दिलाने का भरोसा देकर पीड़िता को शांत किया।
थाना बारादरी के जोगीनवादा इलाके की रहने वाली महिला को उसके पति ने मारपीट करके घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि पति शराब का आदी है और उसके साथ जबरन अप्राकृतिक मैथुन करता है। विरोध करने पर आरोपी उसके साथ मारपीट करता है। पांच दिसंबर को आरोपी ने उसे जबरन बिस्तर पर गिराकर संबंध बनाए। इससे पहले अन्य तरीके से भी परेशान किया। विरोध करने पर कहने लगा कि मेरा दूसरी लड़की से अफेयर चल रहा है। उसी से दूसरी शादी करनी है। तुम ज्यादा बोलोगी तो फर्जी मुकदमों में फंसा दूंगा। पीड़िता घर से बेटी के साथ निकली तो आरोपी ने उनके फोटो खींच लिए। पीड़िता काउंसलर खलील कादरी के सामने ही रोने लगी। उन्होंने पीड़िता को समझाकर शांत कर दिया।