फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद को निकले इमाम गायब

Thu, 04 Feb 2016 01:43 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। मस्जिद में नमाज पढ़ाने को निकले इमाम अब्दुल सईद रास्ते से गायब हो गए। उनकी साइकिल घर से करीब छह सौ मीटर दूर बेरियों वाले कब्रिस्तान के अंदर पड़ी मिल गई। पुलिस ने  गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला खेड़ा के अब्दुल कादिर बिसौली रोड पर अनवर शाह मियां की मस्जिद में इमाम हैं। मंगलवार को उनके पिता अब्दुल सईद बताया कि मौलाना अब्दुल कादिर सुबह फज्र की नमाज पढ़ाने के लिए घर से साइकिल लेकर निकले थे। नमाजियों ने मस्जिद का दरवाजा खोलकर देखा तो इमाम साहब नहीं थे। इसके बाद इमाम के बारे में परिवार वालों से पूछा तब पता चला कि वह तो घर से फज्र की नमाज के बाद ही निकल गए थे। इसके बाद कस्बे के लोगों ने उन्हें तलाशना शुरू कर दिया। मंगलवार शाम उनके घर से करीब 600 मीटर दूरी बेरियों वाले कब्रिस्तान में उनकी साइकिल पड़ी मिली। मौलाना के परिवार वाले कब्रिस्तान पहुंच गए। साइकिल फिलहाल पुलिस के कब्जे में है। मौलाना के परिवार वालों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी है, लेकिन अब तक उनके बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। एसएसआई योगेंद्र शर्मा ने बताया गुमशुदगी दर्ज करके सर्विलांस की मदद से मौलाना का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें