फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल की छात्रा ने फंदे पर लटककर जान दी

Thu, 09 Mar 2017 01:10 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
High school girl hanged on the trap - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला सिंह गौंटिया में दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह घर में भाई के साथ थी। माता-पिता बरेली खरीदारी को गए थे और देर रात एक बजे घर पहुंचे। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि पिता ने बीमारी के कारण डिप्रेशन में जान देने की बात कही है। पोस्टमार्टम में लटकने से मौत की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन

किसान मोहन लाल की 16 साल की बेटी भावना एक नामचीन स्कूल में 10वीं में पढ़ती थी। मंगलवार शाम चार बजे उसके पिता और मां मानू देवी पड़ोसियों के साथ कार से बरेली होली की खरीदारी को चले गए। घर पर भावना और उसका 10 साल का भाई रवि ही था। दोनों ने रात करीब दस बजे किया फिर बात करने लगे। रवि के अनुसार रात करीब 12 बजे भावना पूजा वाले कमरे में पढ़ाई करने चली गई। वह भी दूसरे कमरे में सो गया। रात करीब एक बजे माता-पिता घर पहुंचे तो दरवाजा खटखटाने लगे। काफी देर बाद रवि जागा। भावना के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़कर अंदर दाखिल हुए। पंखे के कुंडे से उसकी लाश लटकी थी। उन्होंने यूपी 100 को फोन कर पुलिस बुला ली। मोहन लाल ने कहा कि बेटी बीमार रहती थी। इस कारण वह डिप्रेशन में रहती थी। हालांकि वह बीमारी का नाम नहीं बता पाए।  देर रात घर लौटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि खरीदारी करने में देर हो गई इसके बाद वह अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने चले गए थे। इस कारण देर हो गई। 
विज्ञापन


छात्रा के पिता का कहना है कि बीमारी की वजह से वह डिप्रेशन में थी। इस कारण अभी इस मामले में ज्यादा पड़ताल नहीं की गई है। 
- ब्रजपाल सिंह इंस्पेक्टर बहेड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें