फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी के लापता छात्र का नहीं लगा सुराग

Sat, 03 Sep 2016 01:14 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सप्ताह भर पहले लापता हुए जीआईसी के छात्र का शुक्रवार देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका। छात्र के साथ किसी अनहोनी को लेकर घरवाले परेशान हैं। इस मामले में शुक्रवार दोपहर घरवाले व मोहल्ले के लोग एसपी सिटी समीर सौरभ से मिले और छात्र को बरामद करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

सुभाषनगर के मढ़ीनाथ निवासी यूपी बोर्ड कार्यालय कर्मी लल्लन सिंह के घर रहकर उनके साढ़ू सुनील सिंह का 14 वर्षीय बेटा अभिजीत सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में नवीं कक्षा में पढ़ता है। लल्लन सिंह के मुताबिक अभिजीत की कक्षा दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक लगती है। शनिवार 27 अगस्त की दोपहर अभिजीत ने अपनी साइकिल बोर्ड आफिस परिसर में खड़ी करके वहां से पैदल स्कूल गया। इसके बाद वह न तो अपनी साइकिल उठाने गया और न ही घर पहुंचा। उसी दिन से घरवाले अभिजीत की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं।
शुक्रवार दोपहर लल्लन सिंह अपने स्टाफ और मोहल्ले वालों के साथ एसपी सिटी से उनके कार्यालय में मिले। उन्होंने अभिजीत के साथ कोई अनहोनी होने की आशंका जताते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। लल्लन सिंह के मुताबिक उन्हें एसपी सिटी ने इस मामले में शाम तक कुछ न कुछ अच्छी खबर देने का आश्वासन दिया, जिसके बाद वे लौट गए। एसपी सिटी ने बताया कि सुभाषनगर पुलिस को छात्र के अपहरण का मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उधर, थाना सुभाषनगर में छात्र की गुमशुदगी दर्ज है, जो शुक्रवार देर शाम तक मुकदमे में तरमीम नहीं की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें