प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री अकीलुर्रहमान और उनकी पत्नी संभल की पूर्व चेयरमैन तरन्नुम अकील सड़क हादसे में घायल हो गईं। लखनऊ रैली से लौटते वक्त रात करीब नौ बजे उनकी कार बिथरी चैनपुर के बालीपुर चौराहे पर दूसरी कार से टकरा गई। ड्राइवर मुजफिर भी गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों को मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अकीलुर्रहमान ने बताया कि उनकी कार को बड़ा बाईपास पर बरेली से 10 किलोमीटर पहले लखनऊ रोड पर ब्रांच रोड से आती स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी कार चला रहा चालक भी घायल है, जिसका इलाज हरूनगला के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।