फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा से मिलने आई किशोरी की ममेरे भाई ने लूटी अस्मत

Fri, 15 Apr 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
किडनैप - फोटो : Desk
विज्ञापन
बड़ागुड़ा क्षेत्र में मामा से मिलने आई नाबालिग की ममेरे भाई ने ही अस्मत लूट ली। डर के मारे नाबालिग ने इस राज को पांच महीने तक दबाए रखा। अब हिम्मत जुटाकर नाबालिग ने अपने साथ हुए दुराचार का राज खोला। इस खुलासे के बाद परिजन सन्न रह गए और पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। नाबालिग पंजाब स्थित भागसर क्षेत्र में रहती है। शिकायत के आधार पर पंजाब पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके सिरसा महिला थाने को इसकी कॉपी भेजी।
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार करने व धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में पीड़िता का कहना है कि अक्तूबर 2015 में वह अपने मामा से मिलने के लिए वीरूवालागुढ़ा आई थी। 21 अक्तूबर 2015 को मामा के पुत्र मेनपाल ने जबरन उसकी अस्मत लूट ली और धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार देगा। वापस घर लौटकर भी वह धमकी के डर से परिजनों को अपनी आपबीती नहीं बता सकी। जांच अधिकारी एएसआई कमलेश ने बताया कि फाजिल्का पुलिस की जीरो एफआईआर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मेनपाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें