फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख के हत्यारों ने रंजना सोलंकी की ली थी सुपारी

Wed, 11 Jan 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Following major contract killers had Solanki Ranjana - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
बीस लाख रुपये की सुपारी लेकर सुरसा(हरदोई) के पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय मिश्रा की हत्या करने वाले शूटरों ने बरेली के भाजपा नेत्री एंव एलपीजी वितरक एसोसिएशन की अध्यक्ष और लता गैस एजेंसी की मालकिन रंजना सोलंकी की भी हत्या की सुपारी ले ली थी। नोटबंदी की घोषणा होने के बाद रकम शूटरों ने लौटा दी थी। सुपारी की डील बरेली जिला कारागार में ही हुई थी। इसमें जेल से बंदीरक्षक की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। बंदी रक्षक की हरदोई के शातिर सुपारी किलर राजेंद्र सिंह उर्फ राजू भदैया से चार महीने पहले बरेली जेल से जाने के बाद भी फोन पर बात हो रही थी। हरदोई पुलिस बंदी रक्षक को बुलाकर ले गई है, लेकिन अभी तक यहां जेल अफसरों के पास पुलिस की कोई चिट्ठी नहीं आई है। एसपी हरदोई की चिट्ठी आते ही बंदी रक्षक के खिलाफ कार्रवाई होना तय है।    
विज्ञापन

एसपी हरदोई राजीव मल्होत्रा ने 28 दिसंबर को सुरसा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय मिश्र (45) की हत्या का खुलासा कर बताया कि इसकी साजिश करीब डेढ़ साल पहले बरेली जेल में रची गई थी। उस समय राजू भदैचा और बदायूं जिले के थाना फैजगंज बेहटा के सैंडोला गांव का निवासी अखिलेश उर्फ आकाश यादव बरेली जेल में बंद थे। 2015 में होली के दो महीने बाद अखिलेश जेल से छूट गया। उसने अपने गांव के मोहित, भोला उर्फ सनी व बदायूं के मुड़िया गांव के कन्हैया शर्मा और बरेली शहर के थाना सुभाष नगर के मोहल्ला मणिनाथ के नवीन मिश्रा  को साजिश में शामिल करके संजय की गोली मारकर हत्या कर दी। अखिलेश यादव ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि राजू भदैया के जरिए ही उसे बरेली की भाजपा नेत्री रंजना सोलंकी की हत्या की सुपारी मिल गई थी। उसने जेल से छूटने के बाद हत्या करने के लिए 10 लाख रुपये मांगे थे। पांच लाख रुपये दे भी गए थे, लेकिन नोटबंदी होने पर रुपये लौटा दिए थे। राजू भदैचा को पुलिस 12 जनवरी को रिमांड पर लेगी। 

मेरे चचिया ससुर निर्वाहन सिंह, उनके बेटे चंद्रभान गीतेश पाल निवासी सिसईया मगनपुर, थाना फरीदपुर ने उनके देवर राजेश और उसके ममेरे भाई आरेंद्र सिंह की आठ मार्च 2012 को होली के दिन हत्या कर दी थी। इस मुकदमे की वह पैरवी कर रही थीं। 26 अगस्त 2016 को इस मामले में तीनों पिता-पुत्र को उम्रकैद हो गई। यही लोग उनके पति देवेंद्र सोलंकी की हत्या की साजिश में भी शामिल थे। मैंने मुकदमे की पैरवी की है। इसलिए यही लोग मेरी हत्या कराने की साजिश रच रहे हैं-रंजना सोलंकी, अध्यक्ष, एलपीजी वितरक एसोसिएशन, बरेली   
विज्ञापन


पूर्व सांसद की पुत्रवधू हैं रंजना सोलंकी
बरेली। भाजपा नेत्री रंजना सोलंकी ने ससुर कल्याण सिंह आंवला के पूर्व सांसद रहे हैं। उनकी 15 जनवरी 1992 की प्रेमनगर थाने के सामने हत्या कर दी गई थी। इसमें खानदान के ही लोग नामजद हुए थे। कल्याण सिंह के बहनोई ने ही हत्या की साजिश की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें