फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी बिहार में क्रिकेट के विवाद में फायरिंग

Sun, 07 Dec 2014 08:21 PM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी बिहार में क्रिकेट के दौरान विवाद होने पर दबंगों ने एक व्यक्ति को घर से बुलाकर बेरहमी से पीटा दिया। विरोध करने पर उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग करके दहशत फैला दी। घायल को परिवार वाले एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। पुलिस ने फायरिंग करने वाले के बहनोई को हिरासत में ले लिया है, लेकिन इज्जतनगर पुलिस मुकदमा लिखने के बजाए मामले को दबाने में लगी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब चार बजे थाना इज्जतनगर इलाके में महानगर के मैदान से सटे खेत में क्रि केट मैच के दौरान महीपाल सिंह के भतीजे से डीएफओ के प्लाट के पास रहने वाले रवि से विवाद हो गया था। रवि और उसके साथियों से भतीजे को बचाने के लिए आगे आए महीपाल से वेदराम कहासुनी हो गई थी, लेकिन उस समय लोगों ने मामले को शांत कर दिया था। आरोप है कि रात करीब साढ़े नौ बजे इसी बात को लेकर वेदराम अपने साथियों को लेकर महीपाल सिंह के घर पहुंच गए। उन्होंने घर से आवाज देकर महीपाल को बुलाकर उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। महीपाल से बिना वजह मारपीट करने पर छोटी बिहार के लोगों भी भीड़ विरोध में निकल आई। खुद को भीड़ से घिर देखकर वेदराम ने फायरिंग करके दहशत फैला दी। फायरिंग से भीड़ तितर-बितर हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महीपाल को स्टेडियम रोड पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने इस मामले में वेदराम के बहनोई रामशंकर को पुलिस थाने ले आई है, लेकिन अभी तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। एसएसआई नरेश कुमार ने बताया कि कोई खास बात नहीं है। मामूली सा विवाद हो गया था। मामले में तहरीर आने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।   
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें