परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गणपति प्लाईवुड फैक्ट्री के ड्रायर प्लांट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फैक्ट्री के मजदूरों ने जब तक आग पर काबू पाने का उपक्रम किया तब तक आग ने फैक्ट्री के काफी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भटनागर कॉलोनी निवासी उमेश नेमानी की परसाखेड़ा रोड नंबर दो पर गणपति प्लाईवुड नाम से फैक्ट्री है। दोपहर में करीब 4:30 बजे फैक्ट्री के ड्रायर प्लांट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे प्लांट को चपेट में ले लिया। मजदूरों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफ लता नहीं मिली। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि इस हादसे में करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
पॉलिटेक्निक में सिखाए अग्निकांड से निपटने के तरीके
सीबीगंज। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में मंगलवार को मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल में संस्थान की छात्राओं एवं स्टाफ को फायर सर्विस यूनिट परसाखेड़ा की टीम ने आग से बचाव एवं आग लगने पर उसे बुझाने के तरीकों की जानकारी दी। अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करना भी सिखाया। फायर सर्विस की गाड़ी से कूड़े के ढेर में लगी आग को पानी से बुझाकर दिखाया। इस मौके पर फायर ब्रिगेड के रजीउद्दीन, वीरेंद्र सिंह, रामचंद्र, अलीशेर, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।