शामली।
महिला की हत्या की कोशिश के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला कलंदरशाह निवासी एक महिला की शादी कई साल पूर्व रुड़की निवासी जावेद के साथ हुई थी। ससुरालियों द्वारा दहेज मांगने तथा महिला का यौन उत्पीड़न करने के मामले में आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों के बीच फैसला करा दिया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग बाज नहीं आए और महिला को 14 जनवरी 2018 को मारपीट कर शामली रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चले गए, जिसके बाद महिला अपने मायके मोहल्ला कलंदरशाह में आ गई। आरोप है कि अगले दिन फिर आरोपी उसके घर आए और उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या की कोशिश की। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़िता ने अदालत का सहारा लिया। अदालत ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश कोतवाली पुलिस को दे दिया। जिसके बाद मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति जावेद, सलीम पुत्र उमर, जाकिर, शावेज, साकिर, कौशर पुत्रगण सलीम, रीना पुत्री सलीम, रजिया पुत्री सलीम, रोजी पुत्री सलीम निवासीगण रुड़की, बाबर पुत्र जुबेर और जुबेर निवासी नजीबाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।