फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में आग से पिता और दो बच्चे जिंदा जले 

Sun, 06 May 2018 01:18 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांव लखमपुर में एक ट्रक चालक के घर में शुक्रवार रात शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे चालक और उसके दो बच्चे जिंदा जल गए। जबकि पत्नी और एक ढाई साल का मासूम गंभीर रूप से झुलस गए, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव लखमपुर निवासी ट्रक ड्राइवर राजाराम शुक्रवार रात पत्नी लक्ष्मी, बेटे नितिन (12), बेटी चांदनी (8) और ढाई साल के बेटे लकी के साथ कमरे में सो रहे थे। राजाराम को बंटवारे में एक छोटा कमरा मिला है। उसी में उनकी गृहस्थी का सारा सामान था। पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों ने बताया कि आधी रात करीब 11:30 बजे अचानक राजाराम के कमरे से धुआं के साथ लपटें निकलने लगीं। राजाराम के चाचा तोताराम बच्चों की चीख सुनकर कमरे की तरफ दौड़े। उन्होंने शोर मचाया तो परिवार के साथ ही पड़ोसी भी आ गए। सभी ने मिलकर लकड़ी के बोटे से प्रहार करके कमरे का दरवाजा तोड़ा और सभी को बाहर निकाला। लेकिन तब तक सभी गंभीर रूप से झुलस चुके थे। एसओ भोजीपुरा राजेश सिंह ने 108 एंबुलेंस से सभी को सीएचसी भोजीपुरा भेजा। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें एसआरएमएस मेडिकल कॉेलज भेज दिया लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने राजाराम (32) और चांदनी (8) को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान नितिन ने भी शनिवार दोपहर 12:30 बजे दम तोड़ दिया। राजाराम की पत्नी लक्ष्मी और बेटे लकी का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें