बड़ौत (बागपत)।
विद्युत निगम के एसई रामबीर सिंह के निर्देश पर अधिशासी अभियंता द्वितीय वीरेंद्र सिंह और अवर अभियंता नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व मेें गठित टीम ने शनिवार को नगर में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान टीम की लोगों के साथ नोकझोंक भी हुई। टीम ने छह लोगों को विद्युत लाइन पर कटिया डालकर विद्युत चोरी करते पकड़ा अवर अभियंता नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान छह लोग विद्युत लाइन पर कटिया डालकर विद्युत चोरी करते पकड़े गए हैं । इन सभी के खिलाफ कोतवाली मेें रिपोर्ट दर्ज कराई। टीम में एसडीओ चैन सिंह, सुरेंद्र तोमर, अंकित, अमित, बिजेंद्र आदि रहे।