फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: खेत में फसल चर रहे घोड़े को भगाया तो किसान को बांधकर पीटा, मरा समझकर भागे आरोपी

Wed, 11 Nov 2026 11:15 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव ढढरूआ में खेत से घोड़ा भगाने पर एक किसान को उसके मालिक और साथियों ने मंगलवार को बुरी तरह पीटा। हमलावर उसे मरा समझकर गन्ने के खेत में छोड़कर भाग गए। घटना से संबंधित एक वीडियो भी वायरल हुआ है। 
विज्ञापन
खेत में बंधा पड़ा किसान - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में गांव ढढरूआ के पास एक खेत में चर रहे घोड़े को भगाने और शिकायत करने पर एक किसान को घोड़ा मालिक व उसके साथी उठाकर गन्ने के खेत में ले गए। वहां हाथ-पैर बांधकर उसे लाठी-डंडों से पीटा। किसान को मरा समझकर आरोपी वहीं छोड़ गए। पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर जांच शुरू की। 

विज्ञापन
Trending Videos

ढढरूआ गांव निवासी बाबूराम ने पुलिस को बताया कि उनके भाई रामप्रकाश मंगलवार सुबह सात बजे अपने खेत की रखवाली करने गए थे। गांव नवादा बिलसंडी निवासी युवक का घोड़ा उनकी फसल चरता मिला। रामप्रकाश ने घोड़े को अपने खेत से भगा दिया और उसके मालिक से उसे वहां से ले जाने के लिए कहा। 

बंधक बनाकर पीटने का आरोप 
आरोप है कि इससे नाराज घोड़ा मालिक और उसके दो साथियों ने रामप्रकाश को जान से मारने की धमकी दी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वह रामप्रकाश के हाथ-पैर बांधकर पास ही गन्ने के खेत में ले गए और वहां फिर डंडों से पीटा। रामप्रकाश को मरा हुआ समझकर छोड़कर भाग गए। एक ग्रामीण की सूचना पर पहुंचे परिजन ने गन्ने के खेत में रामप्रकाश को खोजा और फरीदपुर सीएचसी पहुंचाया। 
विज्ञापन

वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना का किसी ग्रामीण ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो की सत्यता और जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें