फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध के खिलाफ डीआईजी का सोशल वार 

Mon, 10 Apr 2017 01:01 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
DIG Social War against crime - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
अपराध के खिलाफ लड़ाई में सोशल साइट का सहारा लेते हुए डीआईजी आशुतोष कुमार ने अपने फेसबुक पेज पर अवैध बूचड़खाना, अवैध खनन और पेड़ कटान के खिलाफ पब्लिक को जोड़ने की कोशिश की है। उन्होंने लोगों से पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर उनके क्षेत्रों में चलने वाली अवैध गतिविधियों की जानकारी मांगी है। 
विज्ञापन

राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की प्राथमिकताओं के अनुसार पुलिस महकमा योजनायें बना रहा है। महिला अपराध के खिलाफ एंटी रोमियो स्क्वाड के अभियान के साथ बूचड़खानों, खनन और पेड़ कटान के खिलाफ भी अभियान चलाने के निर्देश आ चुके हैं। यही वजह है कि पुलिस महकमा संजीदगी के साथ लोगों को जोड़कर माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है।   

इनकी शिकायत करिये
-अवैध बूचड़खाना 
-अवैध खनन 
-अवैध पेड़ कटान 

यहां करें शिकायत 
twitter - https//twitter.com/digbareilly
facebook - https//www.facebook.com/digramgebly/

स्पेशल स्क्वाड बना 
डीआईजी आशुतोष कुमार ने अवैध बूचड़खाना, खनन और पेड़ कटान के खिलाफ स्पेशल स्क्वाड बनाया है। उन्हें टास्क सौंप दिया गया है। हाल में इसी स्क्वाड ने किला क्षेत्र में मीट की मंडी और चलाने वाले सिपाही का नाम उजागर किया था। जिसके बाद इंस्पेक्टर किला को हटवाने के निर्देश जारी किए गए थे। सोशल साइट के जरिये पब्लिक से आने वाली शिकायतों पर स्पेशल स्क्वाड छापामारी करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग ऑनलाइन हमें शिकायत घर बैठे भेज सकते हैं। उनकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। अगर शिकायत सही पाई जाती है तो कार्रवाई होगी।
-आशुतोष कुमार, डीआईजी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें