। गली में खेल रही पांच साल की मासूम बच्ची को चिड़ाने के विरोध में दबंग पड़ोसी ने अपने भाइयों और दोस्तों की मदद से लड़की के पिता को जलती आग में धकेलकर जलाने की कोशिश की। जिससे वह झुलस गया। बचाव को आई लड़की की मां को भी लोहे की सरिया से पीटा गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में दी है।
इज्जतनगर क्षेत्र की बिहारकला कॉलोनी निवासी मुख्तार की पत्नी हरूना बी रविवार को घर के बाहर थी। उसकी पांच साल की बेटी भी वहीं गली में खेल रही थी। पड़ोस में ही रहने वाले दबंग बच्ची से अपशब्द कहकर उसे चिढ़ाने लगा। मुख्तार और उसकी बीबी हरूना बी ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसको लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया तो दबंग ने अपने भाई और एक दोस्त की मदद से मुख्तार उसकी पत्नी और बेटी को लोहे की सरिया से पीटना शुरू कर दी। पत्नी का आरोप है कि दबंग ने उसके पति को आग में झोंकने की कोशिश की। जिसमें से वह झुलस गया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देने की बात कही है। जकि इज्जतनगर प्रभारी रामगोपाल शर्मा का कहना है कि अभी तक इस मामले में उनको जानकारी नहीं है। तहरीर देखने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।