फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को पथराव करके भगा दिया था

Wed, 15 Apr 2015 01:50 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के थाना किच्छा के छिलकी गांव में दबिश के दौरान बहेड़ी पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था। पुलिस ग्रामीणों के गुस्से को देखकर वहां से चली आई थी, लेकिन एक घंटे बाद फि र से दबिश देकर भूरा को पकड़कर उससे तीस हजार रुपये बरामद कर लिए थे।
विज्ञापन

 पुलिस सूत्रों के मुताबिक सलीम ने बंटवारे में अपने हिस्से की रकम में से तीस हजार रुपये छिलकी की रहने वाले दोस्त को दे दिए थे। पकड़े जाने के बाद पुलिस ने कड़ाई की तो उन्होंने सब कुछ सच बता दिया। सोमवार को पुलिस टीम सलीम को लेकर छिलकी गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने पथराव करके टीम को भगा दिया था। यह जानकारी रात को ही पुलिस के आला अफसरों को मिली तो उन्होंने उत्तराखंड पुलिस के संपर्क किया। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस की मदद से बहेड़ी पुलिस फिर से गांव पहुंच गई और भूरा को उठा लाई। उससे तीस हजार रुपये बरामद करने के बाद उत्तराखंड पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें