फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष पति और गनर पर मारपीट-लूटपाट का आरोप

Sun, 12 Apr 2015 01:39 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मुख्य मार्ग पर रेडीमेड गारमेंट की दुकान चलाने वाले भरत गुप्ता ने शनिवार को तहरीर देकर नगरपालिका अध्यक्ष शहला ताहिर के पति पर धमकाने और गल्ले से जबरन रुपये ले जाने का आरोप लगाया है। एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच रस्साकसी का मामला है और प्रकरण की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर से पालिका अध्यक्ष ने कहीं व्यस्त होने का हवाला देकर प्रकरण पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन

दुकानदार ने अपने तहरीर में लिखा है कि शनिवार शाम छह बजे पालिकाध्यक्ष के पति अपने अंगरक्षक के साथ दूकान पर आए और धमकाते हुए कहा कि उसका नाम भी उन लोगों में है जिन पर उनकी पत्नी ने मुकदमा लिखवाया। आरोप लगाया है कि पालिकाध्यक्ष के पति ने एक लाख रुपए की मांग की और न देने पर पुलिस से उठवा लेने की धमकी दी। दुकानदार का कहना है कि उसने विरोध किया तो दोनों ने जान से मारने की धमकी दी और अंगरक्षक की कारबाइन उसके सीने पर रखकर गल्ले में से करीब 10-11 हजार जबरन ले गए। इस घटना पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता, गोपाल गुप्ता, रामलीला सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिला उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, प्रमोद आनंद आदि ने रोष व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। व्यापार मंडल के दोनों संगठनों ने इस घटना को लेकर रविवार दिन में 11 बजे सियाराम मार्केट में आपात बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें